WWE में काम कर रहे भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस से बात करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने मौजूदा WWE अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस द उसोज (The Usos) के साथ एक फोटो शेयर की है और साथ ही अपने कैप्शन के जरिए दिल छू लेने वाला संदेश दिया है।वीर महान ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा,"नमस्ते ये ना केवल कृतज्ञता भाव को प्रकाशित करता है बल्कि सभी जीवों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है नमस्ते भारत।"वीर महान ने द उसोज के साथ यह तस्वीर जिम सेशन के बाद ली। इसके अलावा इस तस्वीर की सबसे खास बात यह है कि ना सिर्फ तीनों सुपरस्टार्स हाथ जोड़कर खड़े हैं, बल्कि जे उसो ने अपने गले में माला भी पहनी हुई है। इसके अलावा जे उसो ने इस फोटो पर कमेंट भी किया हुआ है, "लेट्स गो पाजी।" आप उनके पोस्ट को यहां देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि वीर महान और द उसोज हाल ही में समाप्त हुए Hell in a Cell 2022 का हिस्सा नहीं थे। हालांकि इवेंट को मिस करने के बावजूद इन सुपरस्टार्स ने जिम में ट्रेनिंग की और आगे की तैयारी की।WWE Raw में होगी वीर महान की वापसी?वीर महान ने Hell in a Cell 2022 से पहले हुए Raw के आखिरी एपिसोड को मिस किया था। हालांकि पूरी उम्मीद की जा सकती है कि इस हफ्ते वो Raw में वापसी कर सकते हैं और उनकी नजर मिस्टीरियो फैमिली के साथ अपनी दुश्मनी को जारी करने पर होगी। वीर महान की नजर इन दोनों पूर्व चैंपियंस को सबक सिखाने पर होगी। View this post on Instagram Instagram Postदूसरी तरफ रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सभी की नजर उनके कजिन और मौजूदा चैंपियंस द उसोज के ऊपर है। रेंस पिछले दो हफ्तों से दिखाई नहीं दिए हैं। रेंस की वापसी की उम्मीद अभी कम ही है, तो ब्लू ब्रांड में ब्लडलाइन की पूरी जिम्मेदारी द उसोज के ऊपर ही है। अभी द उसोज के पास भी कोई प्रतिद्वंदी नहीं है।रिडल भी इस लड़ाई में अकेले हो गए हैं, तो देखना होगा कि SmackDown के एपिसोड में रिडल vs ब्लडलाइन की दुश्मनी किस तरफ जाती है और रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में WWE कैसे शो को बेहतर बनाती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।