WWE Raw के अंतिम एपिसोड में वीर महान (Veer Mahaan) का रिटर्न देखने को मिला। काफी महीनों से उनके वीडियो पैकेज देखने को मिल रहे थे। रॉ (Raw) में उन्होंने वापसी करते हुए रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और डॉमिनिक (Dominik) पर हमला किया। इस धमाकेदार रिटर्न के बाद भारतीय सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शानदार तस्वीरें पोस्ट की।WWE के भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने छोटी उम्र के अपने फैंस के साथ तस्वीर पोस्ट कीवीर महान ने वापसी के कुछ घंटों बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीर पोस्ट की और इसमें वो बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में वो एक फैन के साथ दिखाई दिए जिसके हाथ में वीर के नाम का बोर्ड था। साथ ही उस फैन ने महान की तरह अपने माथे पर तिलक लगाया था। दूसरी फोटो में वो एक और बच्चे के साथ दिखाई दिए। View this post on Instagram Instagram Postइस तस्वीर में वीर महान और प्रशंसक दोनों प्रणाम कर रहे हैं। वीर महान ने इस पोस्ट द्वारा कई सारे भारतीय फैंस का दिल जीता है। कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ हुई और लोगों ने उन्हें भारत से ढेर सारा प्यार भेजा। वीर की इस पोस्ट का कैप्शन भी काफी अच्छा था। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा,"अगर आप मुझसे पूछोगे कि मैं इतनी मेहनत क्यों करता हूँ तो यह कारण है। यह सब मेरे प्रशंसकों के लिए है। अगर कोई कुछ अलग जवाब देता है तो इसका मतलब है कि वो झूठ बोल रहा है।"वीर महान ने भले ही Raw में हील सुपरस्टार के रूप में वापसी की है लेकिन असल जीवन में उन्हें उनके फैंस की परवाह है। वीर महान को WWE ने Draft 2021 के दौरान Raw ब्रांड का हिस्सा बनाया था और इसके बाद से ही लगातार उनके Raw में रिटर्न को काफी ज्यादा हाइप किया जा रहा था। View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 38 के बाद आखिर उनकी वापसी हुई। अगले हफ्ते वो इन-रिंग एक्शन में नजर आने वाले हैं। दरअसल, इस भारतीय सुपरस्टार का मुकाबला WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो से एक सिंगल्स मैच में होने वाला है। उम्मीद है कि वो यहां अपने प्रदर्शन से सभी फैंस को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।