WWE के भारतीय Superstar Veer Mahaan ने वर्कआउट का जबरदस्त वीडियो किया पोस्ट, फैंस को प्रेरणा देने का किया प्रयास

Ujjaval
WWE सुपरस्टार वीर महान ने फैंस को मोटिवेट करने की कोशिश की
WWE सुपरस्टार वीर महान ने फैंस को मोटिवेट करने की कोशिश की

WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने पिछले कुछ समय में अपने प्रदर्शन द्वारा काफी ज्यादा प्रभावित किया है। महान ने रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के बाद रिटर्न किया था और वो लगातार रॉ (Raw) ब्रांड का हिस्सा बन रहे हैं। वो अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने वर्कआउट से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट की।

Ad

वीर महान ने ट्विटर पर वर्कआउट की वीडियो डाली और कैप्शन द्वारा फैंस को मोटिवेट करने की कोशिश की। वो वीडियो में भारी वजन को धक्का देते हुए अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए अभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन द्वारा बताया कि एक चीज़ को बार-बार करने से सुधार होता है। महान हमेशा ही वर्कआउट से जुड़ी वीडियो डालकर फैंस को मोटिवेट करते हैं।

यह रहा भारतीय सुपरस्टार का ट्वीट:

Ad

WWE में वीर महान को नए विरोधी की है तलाश

वीर महान ने कुछ समय पहले ही रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के साथ दुश्मनी का अंत किया है। WrestleMania के बाद से यह दुश्मनी देखने को मिल रही थी। Raw के अंतिम एपिसोड में वीर का इंटरव्यू सैगमेंट दिखाया गया और वो यहां पूरे रोस्टर को चेतावनी देते हुए नजर आए हैं। महान को एक फ्रेश शुरुआत की जरूरत है।

Raw के अंतिम एपिसोड में किसी भी सुपरस्टार के साथ उनकी दुश्मनी शुरू नहीं हुई। देखकर लग रहा है कि अगले एपिसोड में बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के साथ वीर महान की स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है। महान ने मिस्टीरियोस के खिलाफ अपने प्रदर्शन द्वारा फैंस का दिल जीता है और इसी वजह से देखना होगा कि वो आगे क्या करते हैं।

वीर महान को इस समय WWE द्वारा बढ़िया पुश मिल रहा है। देखकर लग रहा है कि वो कंपनी के अगले टॉप भारतीय सुपरस्टार बन सकते हैं। इसके पहले द ग्रेट खली और जिंदर महल ने भारत का नेतृत्व करते हुए अपना नाम कमाया है और वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती है। महान भी इसी रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं ,

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications