WWE के भारतीय Superstar Veer Mahaan ने किया बड़ा दावा, करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने पर दी प्रतिक्रिया

Ujjaval
WWE Raw में वीर महान ने प्रभावित किया
WWE Raw में वीर महान ने प्रभावित किया

WWE Raw के अंतिम एपिसोड में भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत मिली। दरअसल, उनका मुकाबला रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) से हुआ था। इस सिंगल्स मैच में दोनों ने मिलकर शानदार काम किया और अंत ने महान ने दिग्गज को अपने सबमिशन में फंसाकर टैपआउट करने पर मजबूर किया।

Ad

WWE Raw में बड़ी जीत के बाद वीर महान की आई प्रतिक्रिया

काफी हफ्तों से वीर महान और मिस्टीरियोस की दुश्मनी देखने को मिल रही थी। सभी प्रशंसक मिस्टीरियो और महान के बीच मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। Raw में आखिर उनका मुकाबला हुआ और पूरे मैच में भारतीय सुपरस्टार का दबदबा रहा। बीच में दिग्गज ने वापसी करने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुए।

अंत में वीर ने रिंगसाइड पर डॉमिनिक की बुरी हालत की। बाद में रिंग में आकर उन्हें मिस्टीरियो पर धमाकेदार मूव लगाया और फिर सर्विकल क्लच में फंसाकर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को हराया। अब वीर महान ने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, उन्हें एक ट्वीट करते हुए बताया है कि कोई भी उन्हें रोक नहीं पाएगा और वो आगे बढ़ने पर ध्यान देंगे। उन्होंने ट्वीट में लिखा,

"सफर खराब हो सकता है, रास्ते भी खराब हो सकते हैं लेकिन यह कुछ पाने की कोशिश को नहीं बदल पाएगा। आगे बढ़ने के लिए फोकस होना जरुरी है। मैं समझौता नहीं करूंगा, मेरे ध्यान नहीं भटकेगा।"

यह रहा भारतीय सुपरस्टार वीर महान का ट्वीट:

Ad

WrestleMania 38 के बाद से वीर महान की यह स्टोरीलाइन जारी थी। अब जाकर दुश्मनी का अंत देखने को मिला है और वीर महान ने अपने इस ट्वीट में संकेत भी दिए हैं कि वो आगे बढ़ने वाले हैं। शुरुआत में फैंस को भारतीय रेसलर से ज्यादा उम्मीद नहीं थी लेकिन उन्होंने सही मायने में हर एक फैन को अपने प्रदर्शन द्वारा पूरी तरह गलत साबित कर दिया है।

Money in the Bank 2022 करीब है और वीर के पास अब कोई अहम स्टोरीलाइन भी नहीं है। इसी वजह से WWE उन्हें लैडर मैच में शामिल कर सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications