WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अंडरटेकर को WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल कर दिया। इस चीज़ का इंतजार सभी फैंस कर रहे थे। आखिरकार वो पल आ गया जब WWE ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया। साल 2022 के WWE हॉल ऑफ फेम क्लास में अब अंडरटेकर का नाम भी शामिल हो गया। WWE@WWEBREAKING: @undertaker will be inducted into the WWE Hall of Fame Class of 2022, as first reported by @nypost! #WWEHOF7:37 AM · Feb 18, 2022203455017BREAKING: @undertaker will be inducted into the WWE Hall of Fame Class of 2022, as first reported by @nypost! #WWEHOF https://t.co/nWptEqX1QyWWE में अंडरटेकर ने 30 साल तक अपने फैंस को किया एंटरटेनWWE ने अंडरटेकर को लेकर ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। हॉल ऑफ फेम सेरेमनी में अब अंडरटेकर का जलवा कुछ ही महीने बाद देखने को मिलेगा। हॉल ऑफ फेम सेरेमनी इस बार 1 अप्रैल को होगी। पीकॉक और WWE नेटवर्क पर इसका प्रसारण होगा। फैंस को अब इस पल का इंतजार जरूर होगा जब अंडरटेकर इस खास पल में शामिल होंगे। जल्द ही अंडरटेकर की पहली प्रतिक्रिया भी इस पर आएगी। साल 2020 में अंडरटेकर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। इस दौरान कई दिग्गज WWE रिंग में मौजूद थे। खुद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन भावुक हो गए थे। इसके बाद अंडरटेकर WWE रिंग में नजर नहीं आए। वैसे अभी भी फैंस को उम्मीद है कि अंडरटेकर एक अंतिम मैच के लिए वापसी करेंगे लेकिन शायद ऐसा नहीं होगा। अंडरटेकर खुद कह चुके हैं कि वो अब रिंग में नजर नहीं आएंगे। WrestleMania 36 में अंतिम बार अंडरटेकर WWE रिंग में एक्शन में नजर आए थे। एजे स्टाइल्स के साथ उनका शानदार मैच हुआ था। अंडरटेकर ने इस मैच में जीत भी हासिल की थी। खैर इस बार WWE ने द अंडरटेकर के फैंस को खास तोहफा दे दिया। ये बात पहले से कही जा रही थी कि जल्द ही टेकर को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। अब WWE ने ये बात पूरी तरह कंफर्म कर दी। अंडरटेकर के लिए भी ये पल ऐतिहासिक होगा। सभी रेसलर्स चाहते हैं कि उन्हें फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। ये सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। 30 साल की मेहनत के बाद आखिरकार द अंडरटेकर को ये सौभाग्य मिला।