WWE ने फेमस MMA स्टार को साइन करने की जताई इच्छा, जल्द ही होगा डेब्यू?

Ujjaval
WWE के साथ जुड़ सकती हैं MMA स्टार
WWE के साथ जुड़ सकती हैं MMA स्टार

WWE में कई सारे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स ने काम किया हुआ है। अब एक और बड़ी MMA स्टार को WWE जल्द ही अपना साथ जोड़ने का निर्णय ले सकता है। कुछ समय पहले ही AEW में पेज वैनजेंट (Paige VanZant) का डेब्यू हुआ है। इसके पहले रोंडा राउजी (Ronda Rousey) और शायना बैजलर (Shayna Baszler) समेत कई स्टार्स ने MMA से प्रोफेशनल रेसलिंग में कदम रखा है।

WWE अपने साथ MMA रेसलर को जोड़ना चाहता है

Fightful की रिपोर्ट के अनुसार Bellator MMA की सुपरस्टार वलेरी लौरेडा (Valerie Loureda) जल्द ही में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकती हैं। दरअसल, उन्होंने कुछ समय पहले एक हफ्ते तक WWE के परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रायआउट दिया था और उन्होंने यहां सभी को काफी प्रभावित किया था।

अमेरिकन टॉप टीम की यह सदस्य पेज की तरह AEW में नहीं बल्कि WWE को चुनने का निर्णय ले सकती हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने अभी तक आधिकारिक रूप से कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है लेकिन लगभग तय नजर आ रहा है कि वो विंस मैकमैहन की कंपनी के साथ जुड़ने वाली हैं। वो संभावित रूप से जुलाई के महीने में परफॉर्मेंस सेंटर में कदम रख सकती हैं।

पेज वैनजेंट की तरह ही वलेरी भी WWE दिग्गज गैंगरेल समेत अन्य लोगों के साथ अपने इन-रिंग करियर की शुरुआत करने के लिए ट्रेनिंग कर रही हैं। WWE अभी कम उम्र के सुपरस्टार्स को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा है और लौरेडा अभी सिर्फ 23 साल की हैं। वो कई सालों तक कंपनी में काम कर सकती हैं।

उन्हें अपनी अंतिम MMA फाइट में जीत मिली थी और उनका रिकॉर्ड 4-1 का रहा है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने पर उनका Bellator के साथ कॉन्ट्रैक्ट फ्रीज हो जाएगा और बाद में वो MMA में रिटर्न भी कर सकती हैं। WWE वलेरी को अपने साथ जोड़ सकता है क्योंकि कई MMA स्टार्स को प्रोफेशनल रेसलिंग में बड़ी सफलता मिली है। वो भी अपना नाम बना सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।