WWE द्वारा Raw अंडरग्राउंड को अगले हफ्ते लाया जाएगा वापस, कंपनी का 'अगला Brock Lesnar' होगा शामिल

Pankaj
WWE के शो में फैंस को मिलेगा सरप्राइजं
WWE के शो में फैंस को मिलेगा सरप्राइजं

Shane McMahon: WWE अगले हफ्ते शेन मैकमैहन (Shane McMahon) के पसंदीदा प्रोजेक्ट में से एक को वापस लाने के लिए तैयार है। पहले भी उनके द्वारा एक प्रोजेक्ट लाया गया था लेकिन वो विफल रहा। ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार काम हो पाएगा या नहीं। आपको बता दें Raw अंडरग्राउंड को अगले हफ्ते NXT अंडरग्राउंड के रूप में वापस लाया जाएगा, और गेबल स्टीवसन (Gable Steveson) इसमें शामिल होंगे।

WWE NXT के इस हफ्ते के एपिसोड में शो के दौरान Raw अंडरग्राउंड को दोबारा दिखाया गया। अगले हफ्ते शो में एडी थोर्प का मुकाबला डेमन केंप से होगा। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट गेबल स्टीवसन भी उसमें शामिल होंगे। दरअसल Raw अंडरग्राउंड का विचार मूल रूप से शेन मैकमैहन द्वारा किया गया था, इसे चलाया भी गया था लेकिन बाद में रद्द कर दिया गया।

स्टीवसन आखिरकार WWE टीवी पर दिखाई देने लगे हैं और ऐसा लगता है कि वो ही इस समय थोर्प को ट्रेनिंग दे रहे हैं। Raw अंडरग्राउंड में कोई रोप्स और टर्नबकल नहीं होंगे। जीत या तो सबमिशन या रेफरी के रूकने से होगी, MMA नियमों की तरह। कोई पिनफॉल नहीं होगा।

WWE सुपरस्टार Gable Steveson का करियर जबरदस्त रह सकता है

स्टीवसन के पास बहुत योग्यताएं हैं, उन्होंने दो ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं। WWE ने उन्हें साल 2021 में साइन किया था। अभी तक WWE टीवी पर उनका डेब्यू नहीं हुआ है। पहले कहा गया था कि उन्हें अगले ब्रॉक लैसनर के रूप में पेश किया जाएगा। अभी की स्थिति अब बदल गई है। अब देखना होगा कि उनका मेन रोस्टर में कब डेब्यू होगा। WWE ने कुछ ना कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा।

खैर NXT अंडरग्राउंड की अब वापसी होगी, तो देखना होगा कि ये सफल हो पाएगा या नहीं। पिछली बार कुछ हफ्तों तक ये शो चला था लेकिन बाद में फ्लॉप हो गया था। अब देखना होगा कि इस बार कैसे इसे आगे जारी किया जाएगा। कंपनी ने इसे आगे लंबे समय तक बढ़ाने के लिए कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। कुछ नई चीजें भी इसमें देखने को मिल सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment