WWE के ऐतिहासिक शो में 2 दिग्गजों की होगी धमाकेदार वापसी, मौजूदा रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE Raw को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE Raw को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Raw: WWE Raw का 23 जनवरी को होने वाला एपिसोड शानदार रहेगा। रेड ब्रांड की 30वीं सालगिरह इस दिन होगी। ये सभी के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। WWE ने इस एपिसोड को शानदार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज यहां देखने को मिलेंगे।

कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि इस एपिसोड में रोमन रेंस और रोंडा राउजी भी नज़र आएंगे। ये दोनों इस समय ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं। इन दोनों का जलवा Raw में देखने को मिलेगा।

WWE दिग्गजों को लेकर रिपोर्ट में बड़ी बात सामने आई

इस शो का आयोजन फ़िलाडेल्फिया में होगा। PWInsider ने अब अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर दी है। रिपोर्ट के अनुसार इस शो में दो WWE हॉल ऑफ फेमर भी नज़र आएंगे। एक्स-पैक वॉल्टमैन और केन को इस शो के लिए शेड्यूल किया गया है। आप सभी को पता है कि इन दोनों का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं।

WWE द्वारा जल्द ही इस शो के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान भी किया जाएगा। WWE का अगला बड़ा इवेंट Royal Rumble होगा। 28 जनवरी को इसका आयोजन होगा। इससे पहले 23 जनवरी को रेड ब्रांड का अंतिम एपिसोड होगा। इस लिहाज से भी ये शो बहुत महत्वपूर्ण होगा। ट्रिपल एच ने अभी तक अच्छा काम किया। वो हर शो को हिट बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

विंस मैकमैहन की भी अब कंपनी में वापसी हो गई है। उनके आने से थोड़ा उथल-पुथल मच गई है। स्टैफनी मैकमैहन ने इस्तीफा दे दिया। कहा जा रहा है कि WWE को बेच भी दिया गया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि आने वाले कुछ हफ्ते कंपनी के लिए कैसे रहेंगे। विंस के आने से कुछ ना कुछ परिवर्तन देखने को जरूर मिलेगा। फैंस को जरूर उनकी वापसी से खुशी नहीं हुई होगी। ट्रिपल एच के काम से फैंस खुश नज़र आ रहे हैं। अच्छी बात है कि वो अभी भी हेड ऑफ क्रिएटिव बने रहेंगे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment