WWE सुपरस्टार जैफ हार्डी की गिरफ्तारी पर WWE का बड़ा बयान

10 मार्च को रात के 10.20 बजे जैफ हार्डी को अरेस्ट किया गया। जैफ हार्डी पर गलत तरीके से गाड़ी चलाने का आरोप लगा था। हालांकि उसी रात 11.24 बजे उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इस बात की पूरी जानकारी PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में दी। नॉर्थ कैरोलीना का ये मामला है जहां उन्हें अरेस्ट किया गया। जैफ हार्डी का ड्राइविंग लाइसेंस भी पुराना हो गया था।

Ad
WWE ने इस घटना पर अपनी स्टेटमेंट दिया हैं। सीबीएस स्पोर्ट्स ने इस बारे में ये जानकारी दी है कि जैफ हार्डी का ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हो गया था और इसके बावजूद वो गलत तरीके से गाड़ी चला रहे थे। एक और रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि जैफ हार्डी का लाइसेंस पहले तीन बार पकड़ा गया है और उसका टाइम भी खत्म हो चुका हैं।
Ad

PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि WWE ने कहा है कि ये उनका पर्सनल मामला हैं। वो इसके लिए जिम्मेदार हैं। हम भी इस मामले की तहकीकात कर रहे हैं। और ऑफिशियल तौर पर रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हार्डी को 2,500 डॉलर का फाइन भरना पडे़गा।

WWE की वैलेनस पॉलिसी के अंदर जैफ हार्डी आते हैं। WWE ने अपने कड़े कानून बनाए हैं। वो अपने ऊपर कुछ नहीं लेना चाहता हैं। कुछ भी उसे गलत लगता है तो वो तुरंत इसके लिए एक्शन लेता हैं।
कंधे की इंजरी के कारण वो एक्शन से बाहर चल रहे हैं। 17 सितंबर 2017 को रॉ में सिक्स पैक चैलेंज मैच में उनके कंधे में चोट लग गई थी। अक्टूबर में उनकी सर्जरी हुई थी। और इसके बाद उन्हें छह महीने आराम करने के लिए कहा गया था। हार्डी की चोट लगभग अब सही हो गई हैं। और वो जल्द ही वापसी करने वाले हैं। मैट हार्डी और ब्रे वायट के बीच होने वाले मैच में शानदार वापसी कर सकते हैं। हालांकि कंपनी उनको वापस लाने के लिए जल्दबाजी नहीं कर रही है।
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications