जॉन सीना ने बताया कि वो कितने महीनों के लिए WWE से दूर रहेंगे

<p>

जॉन सीना इस समय यिनचुआन, चीन है। वो वहां पर इस समय जैकी चेन के साथ मूवी शूट कर रहे है। यहां जॉन सीना काफी मस्ती के मूड में लग रहे है। वहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट की है।

जॉन सीना तीन महीने से वहां पर है। दो महीने और वहां पर उन्हें रहना है। वीडियो में जॉन सीना ने चीन में तीन महीने से रहने के बारे में बताया। जॉन सीना ने कहा,"पिछले तीन महीने से मैं चीन में हूं। यहां कई शहरों में ट्रैवल कर रहा हूं। यहां के मौसम में अभी भी नहीं ढल पाया हूं। मैं एडजस्ट अभी कर रहा हूं। चीजें यहां काफी नई है। मैं मजा भी ले रहा हूं। यहां की चीजें समझने के लिए साल तो लग ही जाएगा। लेकिन बहुत जल्दी मैं एडजस्ट कर रहा हूं।"

सीना ने ये भी कहा कि wwe के दौरान कई जगह गया लेकिन कहीं पूरी तरह टिक नहीं पाए क्योेंकि हमेशा अलग-अलग जगह जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि वो दो महीने चीन में और रहेंगे। जॉन सीना ने कहा,"सघाई में आया था लेकिन दूसरे दिन ही चले गया। रहना मुश्किल था क्योंकि अगला शो फिर हो जाता था। ऐसा हर जगह होता था। मैं बहुत जगह घूमा लेकिन कुछ देख नहीं पाया। यहां मैं आया ये मुझे मेरा घर जैसा लग रहा है।इस साल में आधे साल यहीं रहूंगा। यहां की भाषा सीख रहा हूं। यहां के कल्चर में रह रहा हूं। यहां नई-नई चीजें खोज रहा हूं। मैं इसे अपने लिए चैलेंज हमेशा समझता हूं।"

तीन महीने से जॉन सीना चीन में है। अभी दो महीने और उन्हें वहां रहना है। वो इस समय 6 अक्टूबर को सुपर शो डाउन का हिस्सा भी बनेंगे। बॉबी लैश्ले के साथ टीम बनाकर वो इलायस और केविन ओवंस के खिलाफ लड़ेंगे।फैंस भी उन्हें देखने के लिए बेकरार है।

youtube-cover

Quick Links