जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। पूरी दुनिया भर में उनके फैन्स की संख्या करोड़ों में है। जॉन सीना अपने नेवर गिव अप वाले एटीट्यूड के लिए बहुत फेमस हैं। जॉन सीना 16 बार WWE वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। ये WWE का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। फ़िलहाल जॉन सीना हॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा व्यस्त हैं। अब वह हॉलीवुड में सफलता पाने के बाद पार्ट-टाइमर के रूप में WWE में शामिल होते हैं।
जॉन सीना बहुत सालों से WWE से जुड़े हुए हैं। अब तक जॉन सीना के WWE में काफी सारे दोस्त और दुश्मन बन चुके हैं। आइये बात करते है उन 2 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें वो पसन्द करते हैं और 2 सुपरस्टार्स जिन्हें वो पसन्द नहीं करते।
# पसंद - डेनियल ब्रायन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/52477-15510033391250-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/52477-15510033391250-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/52477-15510033391250-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/52477-15510033391250-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/52477-15510033391250-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/52477-15510033391250-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/52477-15510033391250-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/52477-15510033391250-800.jpg 1920w)
इस बात में कोई संदेह नही है कि डेनियल ब्रायन और जॉन सीना असल जिंदगी में भी अच्छे दोस्त हैं। हमने कई दफा WWE से बाहर जॉन सीना, डेनियल ब्रायन और बैला सिस्टर्स को एक साथ टाइम बिताते हुए देखा है। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। सीना और ब्रायन दोनों प्रोफेशनल रैसलर्स हैं और एक दूसरे की उपलब्धियों का हमेशा सम्मान करते हैं।
डेनियल ब्रायन के WWE में लौटने के तुरंत बाद द एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में सीना ने कहा, "डेनियल ब्रायन के बारे में मैं जो जानता हूं, उस पर मेरे आपसी व्यक्तिगत व्यवहार है मुझे पता है कि वह रैसलिंग के लिए बने है और वह एक बड़े सुपरस्टार है उन्होंने उसे साबित भी किया है।"
# नापसंद - एलेक्स रिले
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/9975f-15510033654963-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/9975f-15510033654963-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/9975f-15510033654963-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/9975f-15510033654963-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/9975f-15510033654963-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/9975f-15510033654963-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/9975f-15510033654963-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/9975f-15510033654963-800.jpg 1920w)
यह बात किसी से भी छुपी नहीं है कि जॉन सीना और पूर्व WWE सुपरस्टार एलेक्स रिले के बीच असल जिंदगी में बहुत तनाव है। खबरों के मुताबिक, सीना ने रिले को एक रैसलर के रूप में कभी नहीं आंका।
आप इस तरह से भी इस बात को सही मान सकते है जब एलेक्स रिले ने द रॉस रिपोर्ट पर एक इंटरव्यू में जॉन सीना से संबंद्धित एक घटना के बारे में कहा था कि, "मेरे साथ एक बड़ी घटना हुई जिससे निश्चित रूप से मेरे करियर का मार्ग बदल गया। मै अभी इस पर चर्चा नहीं करना चाहता। लेकिन मैं एक दिन इस बारे में जरूर बात करूंगा।"
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
# पसंद - सिजेरो
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8f547-15510033816688-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8f547-15510033816688-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8f547-15510033816688-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8f547-15510033816688-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8f547-15510033816688-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8f547-15510033816688-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8f547-15510033816688-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8f547-15510033816688-800.jpg 1920w)
जॉन सीना WWE में बैकस्टेज के पीछे सिजारो के बहुत बड़े समर्थक रहे हैं। जॉन और सिजेरो एक अच्छे जिम दोस्त भी है और दोनों नियमित रूप से एक साथ काम करते थे।
दोनों को हमने कई बार WWE से बाहर एक साथ देखा है। जॉन सीना और सिजारो अक्सर प्रोमो और इंटरव्यू के दौरान साथ दिखाई देते है।
आप नीचे दिए गए वीडियो में ऐसा एक उदाहरण देख सकते हैं कि उनके बीच किस तरह का दोस्ताना रिश्ता है।
# नापसंद - वेड बैरेट
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/5e9a1-15510033987646-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/5e9a1-15510033987646-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/5e9a1-15510033987646-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/5e9a1-15510033987646-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/5e9a1-15510033987646-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/5e9a1-15510033987646-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/5e9a1-15510033987646-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/5e9a1-15510033987646-800.jpg 1920w)
यह बात सभी जानते है कि वेड बैरेट जॉन सीना के बहुत बड़े दुश्मन रहे है। टीम नेक्सस और जॉन सीना के बीच बहुत बड़ी राइवलरी हम WWE में देख चुके है। उन्हें जब भी मौका मिला उन्होंने जॉन सीना की बुरी तरह पिटाई की और उन्हें कई बार गम्भीर रूप से घायल भी किया।
नेक्सस के लीडर वेड बैरेट ने जॉन सीना पर हमेशा आरोप लगाया था। उन्हें जॉन सीना बिलकुल पसन्द नहीं।
# पसंद - रॉक
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3870a-15510034538039-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3870a-15510034538039-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3870a-15510034538039-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3870a-15510034538039-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3870a-15510034538039-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3870a-15510034538039-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3870a-15510034538039-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3870a-15510034538039-800.jpg 1920w)
जॉन सीना और रॉक के बीच काफी अच्छे दोस्ताना सम्बन्ध है। हमने कई बार उन्हें एक साथ देखा है। रैसलमेनिया 32 में जब जॉन सीना ने रॉक को हराकर WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की तब उन्होंने रॉक को अपनी दोस्ती दिखाते हुए उन्हें गले लगाया और उनका सम्मान किया।
फ़िलहाल रॉक के साथ साथ अब जॉन सीना भी WWE में पार्ट-टाइमर के रूप में आते है। रॉक पहले से ही हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार है और अब जॉन सीना का हॉलीवुड करियर भी अपने टॉप पर है उन्हें भी इसमें बहुत सफलता मिल रही है।
# नापसंद - सीएम पंक
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/48a7d-15510035211735-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/48a7d-15510035211735-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/48a7d-15510035211735-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/48a7d-15510035211735-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/48a7d-15510035211735-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/48a7d-15510035211735-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/48a7d-15510035211735-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/48a7d-15510035211735-800.jpg 1920w)
यह बात बेहद चौंकाने वाली है कि सी एम पंक और जॉन सीना की आपस में ज्यादा नहीं बनती। सीएम पंक और जॉन सीना कभी भी WWE में एक-साथ नहीं थे। हमारे पास फ़िलहाल इस तथ्य के ज्यादा पक्के प्रमाण नहीं है लेकिन सीएम पंक जॉन सीना और कम्पनी की पॉलिसी से ज्यादा खुश नही है। वे अक्सर कम्पनी की पॉलिसी के बारे में कुछ न कुछ व्यंग्य करते रहते है।
फ़िलहाल पंक WWE से बहुत लंबे से दूर है और कम्पनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं कर रहे है जबकि कम्पनी उन्हें लाना चाहती है।