जॉन सीना ने रोमन रेंस को लेकर दिया बड़ा  बयान

Enter caption

WWE में इस समय दो ही शानदार सुपरस्टार है। एक वो जिन्होंने पिछले 15 साल से यहां राज किया और दूसरा वो जो अब उनकी जगह लेने की कोशिश कर रहा है। जॉन सीना और रोमन रेंस के बारे में हम बात कर रहे है। पिछले साल नो मर्सी में दोनों के बीच मुकाबला हुआ था। लेकिन जॉन सीना ने अब रोमन रेंस के बारे में विचार वयक्त करते हुए ये बता दिया कि क्यों रोमन रेंस को WWE यूनिवर्स से कनेक्ट होने में काफी वक्त लगा और क्यों दिक्कत हुई।

Ad

एसआई मीडिया पॉडकास्ट को इटंरव्यू देते हुए उन्होंने रोमन रेंस के ऊपर बड़ी बात कही। जॉन सीना इस समय WWE में पार्ट टाइमर की भूमिका में है। इस 16 बार के चैंपियन ने WWE की कमान कई सालों से संभाली है। और अभी भी जब वो आते है तो वो पल काफी शानदार होता है।

सीना WWE में 16बार के वर्ल्ड चैंपियन है। वो हमेशा WWE के फेस रहे है। अब वो बहुत कम आते है। तो इस वजह से उनकी टॉर्च अब रोमन रेंस को दी गई है। पिछले साल नो मर्सी में दोनों के बीच फाइट भी हुई थी। जहां रोमन रेंस ने जॉन सीना को हराया था। यहां रोमन रेंस ने कई चीजें जॉन सीना से सीखी। खासतौर पर तब से लेकर अभी तक रोमन रेंस ने कुछ अच्छे प्रोमो दिए है।

youtube-cover
Ad

इंटरव्यू में जॉन सीना ने कहा कि,"रोमन रेंस के लिए ये काफी मुश्किल था। हालांकि सभी के लिए ऐसा होता है। कंटेंंट, फॉरमेट की बदलाव लाता है। एटीट्यूड एरा में 18 से 35 के बीच मेल थे। और हमारा प्रोग्राम भी इनके लिए होता है। लेकिन अब हम पीजी प्रोग्राम में है। जिसका मतलब ये है कि आपकी ऑडियंस सिर्फ छह साल की भी है।अब 18 स 35 वाली बात नहीं है। 6 साल से ये अब शुरू हो जाता है। ये भी आपकी ऑडियंस है। आप सभी के लिए अच्छा नहीं बन सकते है।"

साथ ही साथ सीना ने ये भी कहा कि,"कुछ फैंस कपंनी के हिसाब से नहीं चलते है। वो अपने गुड गॉय को खुद ही ढूंढते है। जिस वजह से भी रोमन रेंस को काफी नुकसान हुआ। जब रोमन शील्ड के साथ होते है। सभी उन्हें प्यार करते है। वो ज्यादा बदले नहीं है। वो सॉफ्ट स्पॉकन आदमी है। उनका एक्शन बोलता है। परफॉर्म भी वो काफी अच्छा करते है। लेकिन किसी को बिल्ड करना काफी मुश्किल कंपनी के लिए होता है। यूनिवर्सल चैंपियनशिप आने के बाद भी बदलाव लाना बहुत जरूरी है। इसलिए शायद फैंस पहले उन्हें बू करते थे। लोग रोमन रेंस से अब प्यार करते है। ये बात अब साबित हो गई है। नो मर्सी में रोमन से हारना मेरी जॉब थी।रोमन रेंस सब चीज समझते है।हर चीज के लिए तैयार रहते है।रोमन हमेशा सीखते रहते है, जिस कारण अब फैंस द्वारा उन्हें लेकर बदलाव नजर आ रहा है। जिस कारण फैंस अब सपोर्ट भी कर रहे है।"।

जॉन सीना इस समय चीन में है। वहां अभी कुछ दिन और रहेंगे। क्राउन ज्वैल इवेंट में वो नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications