WWE में Roman Reigns के सबसे नए दुश्मन ने कसा तंज, अनोखे अंदाज में दी चेतावनी

रोमन रेंस के नए दुश्मन ने उन्हें चेतावनी दी है
रोमन रेंस के नए दुश्मन ने उन्हें चेतावनी दी है

Roman Reigns: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को हाल ही में कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) के रूप में एक नया दुश्मन मिला है। आपको याद दिला दें कि क्रॉस ने कुछ समय पहले ही अपनी रियल लाइफ पार्टनर स्कार्लेट (Scarlett) के साथ धमाकेदार अंदाज में वापसी की थी।

उनका आते ही अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप फ्यूड में शामिल होना दर्शा रहा है कि उन्हें जल्द ही बहुत बड़ा पुश मिलने वाला है। अब उन्होंने रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड टाइटल के साथ एडिट की हुई तस्वीर शेयर की है। वापसी के बाद पूर्व NXT चैंपियन फैंस के साथ कई तस्वीर शेयर करते रहे हैं।

एक फैन ने कैरियन क्रॉस की तस्वीर को एडिट कर WWE और यूनिवर्सल टाइटल को उनके हाथों में रखा है। क्रॉस ने भी इस तस्वीर को नोटिस किया और इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर करते हुए संकेत दिए कि उनका लक्ष्य रोमन रेंस को हराकर नया अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनना है।

कैरियन क्रॉस का लक्ष्य अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनना
कैरियन क्रॉस का लक्ष्य अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनना

youtube-cover

WWE SmackDown में कैरियन क्रॉस ने कट किया था जबरदस्त प्रोमो

रोमन रेंस, WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। पिछले काफी समय से ये टाइटल्स उन्हीं के पास हैं और अब Clash at the Castle में उन्हें ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

इस बीच SmackDown के हालिया एपिसोड में क्रॉस ने जबरदस्त प्रोमो कट किया और अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच का जिक्र करते हुए रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर पर तंज कसे। उन्होंने कहा,

"रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर, अभी तक अपने इस शानदार सफर को इंजॉय करते आए हैं। हम उनके द्वारा की गई चीज़ों को भूले नहीं हैं, इसलिए बदला लेने के लिए एकदम सही समय का इंतज़ार किया। द ब्लडलाइन के बाररे में सब जानते हैं, लेकिन अब उन्हें एक बदलाव से वाकिफ कराने का समय आ गया है क्योंकि जब भी समय बदलता है, तब सबको उसका भुगतान करना पड़ता है।"

youtube-cover

क्रॉस 2 बार NXT चैंपियन रहे हैं और पिछले साल उन्हें मेन रोस्टर में लाया गया था। दुर्भाग्यवश कई अन्य प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स की तरह मेन रोस्टर में आने के बाद वो भी खराब बुकिंग का शिकार बने, लेकिन अब स्थिति बदलती नजर आने लगी है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।