20 फुट ऊपर से गिरने वाले सुपरस्टार केविन ओवंस की गंभीर चोट पर बड़ा अपडेट

इस रविवार को एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी का शानदार शो हुआ। केविन ओवंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच हुए स्टील केज मैच ने फैंस का दिल जीत लिया। ये मैच काफी शानदार हुआ लेकिन इस मैच का अंत बड़ा ही खतरनाक ढंग से हुआ। स्ट्रोमैन ने स्टील केज के 20 फुट ऊपर से केविन ओवंस को नीचे एनाउंस टेबल पर फेंक दिया। इसके बाद स्ट्रेचर पर ले जाकर मेडिकल सुविधा दी गई। उनकी हालत बहुत बुरी हो गई थी। केविन ओवंस इंजर्ड हो गए। WWE ने अब केविन ओवंस की इंजरी को लेकर स्टेटमेंट जारी किया है। पिछले महीने ब्रॉन स्ट्रोमैन ने मनी इन द बैंक मैच जीता था। यहीं से स्ट्रोमैन और केविन ओवंस के बीच फ्यूड की शुरूआत हुई थी। इस बीच स्ट्रोमैन ने केविन ओवंस को टॉयलेट में बंद कर दिया था। बाद में इन दोनों का मैच एक्सट्रीम रूल्स के लिए तय किया था। ये मैच स्टील केज मैच था। केविन ओवंस को स्ट्रोमैन ने ऊपर से नीचे फेंक दिया। केविन ओवंस ये मैच जीत गए लेकिन उनकी हालत खराब हो गई। कमेंट्री टेबल पर वो गिर गए। इसके बाद उनकी हालत बहुत बुरी थी। WWE ने इसके बाद स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि,"केविन ओवंस को कई जगह बुरी चोट आई है। उनके कंधे, पीठ और गर्दन में गंभीर चोट लगी है। इस हफ्ते के बाद ही वो सही हो पाएंगे। और पता चलेगा की वो रिंग में आ पाएंगे या नहीं। उन्हें अभी पूरी तरह मेडिकल सुविधा दी जा रही है।" केविन ओवंस अब कुछ दिनों तक टेलीविजन पर नजर नहीं आएंगे। रिंग में उन्होंने बहुत मेहनत की है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वो कब तक बाहर रहेंंगे। लेकिन जल्द ही पता चल जाएगा कि उनकी हालत कितनी खराब है। शायद अगले हफ्ते की रॉ में कोई अपडेट उनके बारे में देखने को मिले।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications