WWE के टॉप फैक्शन में जल्द ही शामिल हो सकता है नया सदस्य, रिपोर्ट द्वारा बड़े डेब्यू के मिले संकेत

WWE स्टार सैंटोस इस्कोबार ने हाल में नया ग्रुप बनाया है
WWE स्टार सैंटोस इस्कोबार ने हाल में नया ग्रुप बनाया है

Santos Escobar: WWE स्टार सैंटोस इस्कोबार (Santos Escobar) ने हाल में ही हील टर्न लिया है। उन्होंने स्मैकडाउन (SmackDown) शो के दौरान रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) पर ही अटैक कर दिया था। इस हमले के बाद वो LWO ग्रुप में अलग हो गए हैं और उन्होंने अपना एक नया ग्रुप बनाया है। उनके इस फैक्शन का नाम लिगाडो वर्ल्ड ऑर्डर (Legado World Order) रखा है। इसमें उनके अलावा हम्बर्टो कारिलो (Humberto Carrillo) और एंजल गार्जा (Angel Garza) भी हैं।

Ad

इस ग्रुप में जल्द ही NXT स्टार इलेक्ट्रा लोपेज़ भी जुड़ सकती हैं। इलेक्ट्रा इससे पहले NXT विमेंस टैग टीम डिवीजन का हिस्सा थी, जहां पर उन्होंने लोला वाइस के साथ टीम बनाई थी। रिपोर्ट्स की मानें, तो उनका येलो ब्रांड के साथ सफर अब समाप्त हो गया है। Ringside News ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लोला वाइस अब येलो ब्रांड में सिंगल्स स्टार में रूप में नज़र आएंगी।

इलेक्ट्रा लोपेज़ संभावित तौर पर अब मेन रोस्टर का हिस्सा बन गई हैं। उन्होंने हाल में ही Main Eventy की टेपिंग में हिस्सा लिया था। इससे साफ होता है कि WWE आने वाले समय में उनके कैरेक्टर को और बड़ा कर सकता है। वहीं, ये भी माना जा रहा है कि वो लिगाडो वर्ल्ड ऑर्डर ग्रुप के साथ जुड़ सकती हैं। सैंटोस और इलेक्ट्रा पहले भी लिगाडो डेल फैंटासमा में साथ काम कर चुके हैं।

Ad

WWE दिग्गज Rey Mysterio और Santos Escobar के बीच जल्द हो सकता है मैच

सैंटोस इस्कोबार के अटैक के बाद से रे मिस्टीरियो लाइव टीवी पर नज़र नहीं आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि रिटर्न के बाद WWE सैंटोस इस्कोबार और रे मिस्टीरियो के बीच स्टोरीलाइन शुरू कर सकता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फैंस अलग थ्योरी पर भी बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि पूर्व WWE स्टार एंड्राडे एल इडोलो जल्द ही कंपनी में वापसी कर सकते हैं और इसमें से किसी एक फैक्शन का हिस्सा बन सकते हैं।

फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE अब किस तरह से सैंटोस इस्कोबार और रे मिस्टीरियो के बीच की स्टोरीलाइन को बुक करते हैं। वहीं, सैंटोस इस्कोबार के पास भी इस स्टोरीलाइन में खुद को एक बड़े हील के रूप में साबित करने का मौका होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications