WWE न्यूज: 12 जनवरी को होने वाले लाइव इवेंट के लिए WWE दिग्गज को एडवर्टाइज किया गया

Enter caption

क्राउन ज्वैल के बाद से केन WWE रिंग में नजर नहीं आए है। लेकिन 12 जनवरी को होने वाले लाइव इवेंट के लिए केन को एडवर्टाइज किया गया है। ये फैंस के लिए अच्छी खबर है।

Ad

केन हालांकि WWE में बीच में कई बार नजर आए है। उनके पॉलिटिकल करियर के कारण WWE उन्हें शिड्यूल भी नहीं कर पाया है। सऊदी अरब में हुए क्राउन ज्वैल इवेंट में वो अंतिम बार नजर आए थे। क्योंकि कंपनी उनके जरिए एक फाउंडेशन को पैसों की मदद करना चाहती थी। कंपनी ने एक लाख डॉलर की यहां मदद की थी। वैसे केन मिडिल ईस्ट के मेयर भी बन चुके है।

यहीं की रिपोर्ट से ये पता चला है कि WWE के आने वाले लाइव इवेंट के लिए केन को एडवर्टाइज किया गया है। क्योंकि यहां के शहर के लिए वो इसके जरिए कुछ डोनेट करना चाहते है। इस इवेंट में जो पैसा आएगा इससे किसी की मदद यहां पर की जाएगी।

केन अपने होमटाउन के हीरो है। WWE उन्हें यहां हमेशा लाना चाहती है। और यहां के फैंस भी कई सालों से केन को प्यार देते आए है। यहीं वजह है कि वो यहां के मेजर भी बन गए है। केन में अभी फाइट करने की बहुत क्षमता है। वो कई स्टोरीलाइन में अभी शामिल हो सकते है। रैसलमेनिया 35 में भी मुकाबला कर सकते है।

शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच के साथ केन और अंडरटेकर का मुकाबला क्राउन ज्वैल इवेंट में हो चुका है। इससे पहले सुपर शो डाउन में भी केन मौजूद था। WWE अभी भी किसी बड़े इवेंट में केन को इस्तेमाल जरूर करता है। क्योंकि केन की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है। और अगर वो अंडरटेकर के साथ जब आते है तो फिर वो पल शानदार हो जाता है। सुपर शो डाउन और क्राउऩ ज्वैल इन्हीं की वजह से शानदार रहा था।

WWE से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications