Alexa Bliss: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) विमेंस रोस्टर के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। हाल ही में पूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस ने फ्यूचर को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उनके इस अपडेट के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। एलेक्सा एक खतरनाक रूप में वापसी करने वाली हैं।WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने 2016 में डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद उन्होंने बेहद कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली थी। उन्होंने अपने सात साल के WWE रन के दौरान कई बार विमेंस टाइटल जीता है। फिलहाल वो Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं।WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने अपने फ्यूचर को लेकर दिया बड़ा अपडेटइस हफ्ते Raw के दौरान एलेक्सा ब्लिस ने Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर पर हमला कर दिया था। इस दौरान Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर घायल भी हो गई थीं। इस अटैक के बाद उन्होंने अपने फ्यूचर को लेकर ट्वीट किया है।BlissBlissVids@BlissBlissVidsalexa bliss interview39064alexa bliss interview https://t.co/mKowBpt8sJउन्होंने अपने फ्यूचर को लेकर ट्वीट किया,"वो एक बार फिर से वापस आ गई हैं।"WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस के इस ट्वीट के बाद फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि वो काफी समय से मिड-कार्ड डिवीजन का हिस्सा हैं। इसके अलावा काफी समय से WWE ने उन्हें किसी बड़ी स्टोरीलाइन में भी बुक नहीं किया है, जिस वजह से भी फैंस काफी ज्यादा निराश थे। ऐसे में अब फैंस को उम्मीद है कि ब्लिस को आने वाले समय में WWE बड़ा पुश दे सकता है।Aallyhia is single & going through it.@AallyhiasPagesAlexa Bliss and Bianca Belair recreating THIS iconic scary movie fight scene is my new favorite thing.22757Alexa Bliss and Bianca Belair recreating THIS iconic scary movie fight scene is my new favorite thing. https://t.co/hcEj8ynrY5हाल के समय में एलेक्सा ब्लिस के कैरेक्टर में काफी ज्यादा बदलाव आया है। उनके कैरेक्टर पर एक बार फिर से ब्रे वायट का प्रभाव दिख रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि WWE उन्हें एक बार फिर से हील टर्न दे सकता है और वो ब्रे वायट के साथ जुड़ सकती हैं। ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE वाले समय में उन्हें किस तरह से बुक करता है। फिलहाल ये तय है कि एलेक्सा ब्लिस अपने कैरेक्टर में जल्द ही बड़ा बदलाव करने जा रही हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।