Batista & Rhea Ripley: WWE दिग्गज बतिस्ता ने हाल ही में Raw सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया। बता दें, WWE ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर की। इस वीडियो में जजमेंट डे मेंबर रिया रिप्ली Raw के एक एपिसोड के दौरान एडी गुरेरो का सिग्नेचर लैटिनो हीट जेस्चर करती हुई दिखाई दे रही हैं। जल्द ही, इस वीडियो ने बतिस्ता का ध्यान आकर्षित किया और वो इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में टिप्पणी करने से खुद को रोक नहीं पाए।
बता दें, बतिस्ता ने कमेंट करते हुए रिया रिप्ली के शानदार फिजिक की तारीफ की और उन्होंने अपने कमेंट में लिखा-
"रिया के कंधे काफी शानदार हैं और यह बयान एक ऐसे शख्स (बतिस्ता) ने दिया है जिनके खुद के कंधे काफी चौड़े हैं।"
![बतिस्ता ने रिया रिप्ली की तारीफ की](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/fe0c2-16699776383259-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/fe0c2-16699776383259-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/fe0c2-16699776383259-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/fe0c2-16699776383259-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/fe0c2-16699776383259-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/fe0c2-16699776383259-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/fe0c2-16699776383259-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/12/fe0c2-16699776383259-1920.jpg 1920w)
रिया रिप्ली जिम में कड़ी मेहनत की वजह से आज इतनी शानदार फिजिक बना पाई हैं और वो WWE में मौजूद सबसे ताकतवर विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं।
बतिस्ता WWE में रिया रिप्ली से प्रभावित एकमात्र दिग्गज नहीं हैं
रिया रिप्ली अभी केवल 26 साल की हैं और उन्हें WWE सुपरस्टार के रूप में अभी लंबा सफर तय करना है। वो पहले ही Raw, NXT और NXT UK में विमेंस टाइटल जीत चुकी हैं और भविष्य में उनका और भी सिंगल्स टाइटल जीतना तय है।
बता दें, पिछले साल WWE हॉल ऑफ फेमर बुकर टी ने रिया रिप्ली की तुलना हल्क होगन से की थी और उन्होंने कहा था-
"आप जानते हैं, मैं रिया रिप्ली को हल्क होगन की तरह मानता हूं। वो वहीं हैं। वो फीमेल हल्क होगन हैं। वो मनी मशीन हैं। वो ड्रा हैं। मैं उन्हें टैग टीम के रूप में देखना पसंद करता हूं। वो शायद उन्हें किसी दूसरे स्टोरीलाइन के लिए बचाकर रख रहे हैं। वो बहुत बड़ी स्टार हैं।"
रिया रिप्ली फिटनेस फ्रीक हैं और उन्हें जिम करना काफी पसंद है। रिया रिप्ली का मानना है कि जिम करने की वजह से उन्हें तनाव दूर करने में मदद मिलती है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।