WWE दिग्गज Batista ने दाढ़ी कटवाकर अपने लुक में किया बदलाव, जेंटलमैन अंदाज में देखकर आपको आएगा मजा

Pankaj
WWE दिग्गज बतिस्ता को लेकर बड़ी खबर
WWE दिग्गज बतिस्ता को लेकर बड़ी खबर

Batista: WWE दिग्गज बतिस्ता (Batista) ने अपनी दाढ़ी कटवाकर लुक में थोड़ा बदलाव किया है। पिछले कुछ महीनों से बतिस्ता लगातार अपने लुक में बदलाव कर रहे हैं।

पिछले कुछ सालों से बतिस्ता एक हॉलीवुड सुपरस्टार के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रो-रेसलिंग से रिटायरमेंट लिए हुए उन्हें चार साल हो गए हैं। बतिस्ता कभी-कभी अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से अपने फैंस के साथ अपडेट साझा करते हैं।

WWE दिग्गज ने हाल ही में एक नई कहानी बताते हुए बताया कि उन्हें अपनी दाढ़ी काटनी पड़ी। इसमें उन्होंने एक इमोजी का इस्तेमाल किया है उससे ये साफ हो गया है कि वो अपनी दाढ़ी कटवाने से खुश नहीं हैं। शायद उन्हें अपनी आगामी फिल्मों में से किसी एक भूमिका के लिए अपनी दाढ़ी काटनी पड़ी हो। एक नए अंदाज में बतिस्ता इस बार दिख रहे हैं।

WWE WrestleMania 35 में बतिस्ता को मिली थी करारी हार

साल 2019 में WWE WrestleMania 35 में बतिस्ता ने अपना अंतिम मैच लड़ा था। ट्रिपल एच के साथ उनका मुकाबला हुआ था। हालांकि बतिस्ता को हार का सामना करना पड़ा था।

कुछ हफ्ते पहले बतिस्ता के ओल्ड मैन लुक ने धमाल मचाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की थी। वो पिछले कुछ समय से ग्रे दाढ़ी के साथ दिख रहे थे लेकिन उन्होंने स्वीकार किया है कि वो "old man Dave" में परिवर्तित हो रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने फिर से दाढ़ी कटा दी है।

बतिस्ता को साल 2020 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना था लेकिन ये काम अभी तक नहीं हो पाया। उस साल COVID-19 के कारण हॉल ऑफ फेम सेरेमनी नहीं हो पाई थी। अब ये चीज पूरी तरह अधर में लटकी है। कहा जा रहा था कि इस साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा लेकिन उनके बिजी शेड्यूल के कारण नहीं हो पाया। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अब अगले साल उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा। इस बारे में जल्द ही कुछ ना कुछ अपडेट जरूर आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now