Batista: WWE दिग्गज बतिस्ता (Batista) का एक फिर नया लुक सामने आया है। इस बार वो अपने "old man" लुक में दिखे। उन्होंने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को दिखाई। बतिस्ता ने WWE में बहुत नाम कमाया। अब वो हॉलीवुड के भी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले कुछ समय से लगातार वो अपने लुक में बदलाव कर रहे हैं। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नई तस्वीर पोस्ट की है। वो पिछले कुछ समय से ग्रे दाढ़ी के साथ दिख रहे थे लेकिन अब उन्होंने स्वीकार किया है कि वो "old man Dave" में परिवर्तित हो रहे हैं। बतिस्ता का लुकबतिस्ता ने चार साल पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। WWE रिंग में उन्होंने अपना अंतिम मैच WrestleMania 35 में ट्रिपल एच के साथ लड़ा था। इस मुकाबले में उनकी हार हुई थी। हॉलीवुड में भी वो अब अपने फैंस को अच्छी मूवी दे रहे हैं। कमाई के मामले में भी उनकी फिल्में सबसे आगे रहती हैं। बतिस्ता को अभी तक हॉल ऑफ फेम में शामिल नहीं किया गया है। ये काम साल 2020 में किया जाना था लेकिन COVID-19 के कारण उस साल हॉल ऑफ फेम सेरेमनी नहीं हो पाई। तब से ये चीज अधर में लटकी हुई है। पहले कहा जा रहा था कि इस साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा लेकिन उनके बिजी शेड्यूल के कारण ये नहीं हो पाया।क्या अगले साल WWE दिग्गज Batista को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा?फैंस को उम्मीद है कि अगले साल बतिस्ता को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए अच्छी खबर होगी। हाल ही में बतिस्ता ने WWE सुपरस्टार टाइटस ओ'नील के साथ ट्रेनिंग में समय बिताया था। उनकी बॉडी बहुत ही जबरदस्त लग रही थी। उनके साथ ट्रेनर माथियस आंद्रे भी मौजूद थे। टाइटस ओ'नील ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात का खुलासा किया था। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।