WWE दिग्गज Batista के नए लुक ने मचाया धमाल, हाथ में गिलास पकड़े और बढ़ी दाढ़ी-मूंछों के साथ दबंग अंदाज में आए नज़र

Pankaj
WWE दिग्गज बतिस्ता को लेकर बड़ी खबर
WWE दिग्गज बतिस्ता को लेकर बड़ी खबर

Batista: WWE दिग्गज बतिस्ता (Batista) के नए बियर्ड लुक ने इस बार धमाल मचा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास तस्वीर पोस्ट कर फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बहुत लंबे समय बाद उनका ये लुक सामने आया है।

Ad

WWE इतिहास में बतिस्ता ने बहुत नाम कमाया। रिंग में जलवा दिखाने के बाद वो हॉलीवुड में भी गए। वहां उन्होंने खूब सफलता अर्जित की। ट्विटर पर उन्होंने अपनी खास तस्वीर इस बार पोस्ट की। बढ़ी दाढ़ी-मूंछों के साथ वो कुछ अलग ही नज़र आ रहे हैं। बहुत ही यूनिक लुक उनका लग रहा है। हाथ में गिलास भी उनके दिख रहा है। वो ड्रिंक भी पी रहे हैं।

Ad

फैंस को भी उनकी ये तस्वीर शानदार लगी। फैंस ने अपने ही अंदाज में अलग-अलग कमेंट इस तस्वीर पर किए। बतिस्ता हॉल ऑफ फेम की वजह से भी चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि बतिस्ता को इस साल भी हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट नहीं किया जाएगा। इसकी वजह उनका बिजी शेड्यूल है।

WWE दिग्गज Batista को हॉल ऑफ फेम में कब शामिल किया जाएगा?

आपको बता दें बतिस्ता को साल 2020 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना था। COVID-19 के कारण उस साल हॉल ऑफ फेम सेरेमनी नहीं हो पाई थी। तब से ये चीज अधर में लटकी हुई है। फैंस अब इसका इंतजार कर रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि साल 2023 में उन्हें हॉल ऑफ फेम का हिस्सा बनाया जाएगा। अब ये भी नामुमकिन लग रहा है।

Ad

WWE में बतिस्ता ने जितना नाम कमाया शायद वो अब कोई नहीं सकता है। अपने एक्शन से बहुत जल्द उन्होंने फैंस के दिलों में जगह बना ली थी। कंपनी ने भी हमेशा उन्हें अच्छा पुश दिया। उन्होंने छह बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और इसके अलावा दो बार रॉयल रंबल मैच के विजेता भी बने। खैर इस बार अपने नए लुक से उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया। अब देखना होगा कि उन्हें हॉल ऑफ फेम में कब शामिल किया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications