WWE दिग्गज Batista के नए स्टाइलिश लुक ने मचाया धमाल, छोटे बालों के साथ गजब के अंदाज में आए नज़र

Pankaj
WWE दिग्गज बतिस्ता को लेकर बड़ी खबर
WWE दिग्गज बतिस्ता को लेकर बड़ी खबर

Batista: WWE दिग्गज बतिस्ता (Batista) का धमाकेदार लुक सामने आया है। ये लुक उनकी आने वाली फिल्म माई स्पाई 2 के लिए प्रतीत होता दिख रहा है। खैर पूर्व चैंपियन का ये नया अंदाज आप सभी को पसंद आएगा।

Ad

बतिस्ता ने पहली बार अपने लुक में बदलाव नहीं किया है। हॉलीवुड के वो बहुत बड़े सुपरस्टार है। लगातार वो अपनी फीजिक पर बदलाव करते रहते हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की। उनका सिग्नेचर लुक हमेशा गंजा रहता है। वो अपने बालों को लंबे नहीं करते हैं। इस बार वो नए हेयरस्टाइल के साथ दिखे। उन्होंने अब अपने सिर के बाल बढ़ा लिए है।

Ad

पिछले महीने भी वो एक अलग अंदाज में नज़र आए थे। बढ़ी दाढ़ी-मूंछों और हाथ में गिलास पकड़े हुए वो कुछ अलग ही दिख रहे थे। फैंस ने उनके इस लुक को बहुत पसंद किया था।

Ad

WWE द्वारा बतिस्ता को हॉल ऑफ फेम में कब शामिल किया जाएगा?

बतिस्ता ने WWE में बहुत नाम कमाया। अपनी फीजिक और एक्शन से उन्होंने हमेशा फैंस का दिल जीता। इस वजह से उन्हें हॉलीवुड में भी सफलता मिली। हॉल ऑफ फेम की वजह से भी वो चर्चा में रहते हैं। साल 2020 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना था। COVID-19 के कारण उस साल ये सेरेमनी नहीं हो पाई थी। अभी तक ये चीज अधर में लटकी हुई है।

उनके बिजी शेड्यूल के कारण भी इसमें बहुत देरी हो रही है। फैंस को लगा था कि साल 2023 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब देखना होगा कि अगले साल उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा या नहीं।

बतिस्ता ने WWE में छह बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और इसके अलावा दो बार रॉयल रंबल मैच के विजेता भी बने। उनका जैसा दूसरा रेसलर शायद ही अब कंपनी में कभी कोई आएगा। फैंस भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। एरीना में क्राउड ने हमेशा उन्हें चीयर किया। कुछ दिग्गजों के साथ भी उनकी जबरदस्त राइवलरी रही थी। हॉलीवुड में उनकी फिल्मों द्वारा बहुत कमाई की जाती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications