WWE दिग्गज ने Sasha Banks के NJPW डेब्यू पर दी प्रतिक्रियाएं, बड़ा कदम उठाने पर दिखाया समर्थन

Ujjaval
WWE दिग्गजों ने साशा बैंक्स के डेब्यू पर प्रतिक्रिया दी
WWE दिग्गजों ने साशा बैंक्स के डेब्यू पर प्रतिक्रिया दी

Sasha Banks: WWE दिग्गज बैला ट्विंस (Bella Twins) ने हाल ही में साशा बैंक्स (Sasha Banks) के NJPW डेब्यू को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, साशा ने मर्सेडीज़ मोने (Mercedes Mone) नाम से काम करना शुरू किया है। वो NJPW x STARDOM के सबसे बड़े इवेंट Wrestle Kingdom 17 में शानदार तरीके से डेब्यू करते हुए नज़र आई थीं।

Ad

WWE दिग्गजों ने Sasha Banks के NJPW डेब्यू पर दी प्रतिक्रिया

साशा बैंक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की और उन्होंने इस फोटो में तीन शब्द का संदेश दिया। उन्होंने लिखा था कि मोने पर भरोसा किया जा सकता है। इसी चीज़ पर कई लोगों की नज़र गई। निकी और ब्री बैला (बैला ट्विंस) ने फोटो पर जबरदस्त कमेंट करते हुए पूर्व WWE सुपरस्टार के प्रति अपना समर्थन दिखाया।

बैला ट्विंस के कमेंट्स से देखकर लग रहा है कि वो बैंक्स के NJPW डेब्यू को लेकर बहुत खुश हैं। निकी बैला ने कमेंट करके लिखा,

"Love love love!!!"

ब्री बैला ने लिखा,

"Let's go!!!!"

आप नीचे साशा बैंक्स के डेब्यू पर बैला ट्विंस के कमेंट्स देख सकते हैं:

Ad

बैला ट्विंस अब WWE में ज्यादा नज़र नहीं आती हैं। वो कभी-कभी एक्शन में दिखती हैं। दोनों ही दिग्गज सुपरस्टार्स आखिरी बार 2022 के विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बनी थीं। उम्मीद है कि जल्द ही उनका इन-रिंग रिटर्न होगा .

साशा बैंक्स के मर्सेडीज़ मोने के रूप में डेब्यू करने पर फैंस काफी ज्यादा शॉक रह गए थे। इस चीज़ पर कोरा जेड और मैंडी रोज़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इंस्टाग्राम पर साशा की पोस्ट के नीचे मैंडी रोज़ ने कमेंट करते हुए कुछ इमोजी पोस्ट किए। साथ ही कोरा जेड ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साशा बैंक्स के पोस्ट को शेयर करते हुए GOAT का इमोजी लगाया।

यह रही दोनों सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएं:

Ad
Ad

साशा बैंक्स 18 फरवरी 2023 को NJPW x STARDOM के अगले इवेंट में कायरी सेन को IWGP विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगी। देखना होगा कि उस मुकाबले का नतीजा किस ओर जाता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications