WWE Bad Blood में होने वाले चैंपियनशिप मैच को लेकर हुई भविष्यवाणी, मिलेगा नया चैंपियन?

WWE Bad Blood 2024 में दो धमाकेदार रेसलर्स मचाएंगे धमाल (Photos: WWE.com)
WWE Bad Blood 2024 में दो धमाकेदार रेसलर्स मचाएंगे धमाल (Photos: WWE.com)

WWE Legend Big Prediction: WWE बैड ब्लड (Bad Blood 2024) का आयोजन 5 अक्टूबर 2024 को करने वाली है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में लिव मॉर्गन (Liv Morgan) अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। अब एक दिग्गज ने इस विमेंस मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि वह किसको यह मैच जीतते हुए देखना चाहते हैं और उस सोच के पीछे उनकी क्या मंशा है।

मार्क हेनरी हाल में Busted Open Radio पॉडकास्ट में नज़र आए थे। यहां उन्होंने बताया कि वह रिया रिप्ली को मैच जीतते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रार्थना कर रहे हैं कि रिया रिप्ली यह मैच जीत जाए। मार्क का मानना था कि इसके चलते लिव और डॉमिनिक को अपने हथकंडे करने का मौका मिलेगा। मार्क ने कहा,

"अगर वह (रिया रिप्ली) जीतती हैं तो मैं खुश होऊंगा क्योंकि इसका मतलब है कि स्टोरी अभी खत्म नहीं हुई है। डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन हर वह प्रयास करेंगे जिससे वह उन्हें परेशानी में डाल सकें और हमें यह और ज्यादा देखने को मिलेगा। इसलिए मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि रिया जीतें।"
youtube-cover

WWE Raw के हालिया एपिसोड में रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन का आमना-सामना हुआ था

रिया रिप्ली इस हफ्ते हुए Raw एपिसोड के दौरान नजर आई थीं। वह द जजमेंट डे के सिक्स मैन टैग टीम मैच के बाद नजर आईं। दरअसल, लिव मॉर्गन इस मैच के बाद अपना प्रोमो कट कर रही थीं जब रिया का थीम सॉन्ग बज उठा था। इसके बाद दोनों के बीच शब्दों के बाण चले थे। रिया ने इस दौरान अपने मैच की शर्त और डॉमिनिक के शार्क केज में ऊपर लटके होने वाले पल की बात की।

इसके बाद रिया के टेरर ट्विन डेमियन प्रीस्ट रिंग में आ गए थे और उन्होंने अपने Bad Blood 2024 विरोधी फिन बैलर और बाकी के जजमेंट डे पर हमला कर दिया था। रिप्ली और मॉर्गन के बीच ब्रॉल देखने को मिला था। अब इसके बाद यह मैच और स्टोरी बेहद अच्छी हो गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रिया और डेमियन अपने सिंगल्स मैच लिव मॉर्गन और फिन बैलर के खिलाफ जीत पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications