WWE में जिंदा कीड़े खाने वाले और डरावने दिग्गज ने 58 साल में बनाई सॉलिड बॉडी, ट्रांसफॉर्मेशन देख रह जाएंगे हैरान

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Boogeyman: WWE में दिग्गज बूगीमैन (Boogeyman) का नाम बहुत बड़ा रहा। अपने डरावने कैरेक्टर से उन्होंने बहुत नाम कमाया। 58 साल की उम्र में अब वो जिम में पसीना बहा रहे हैं और उनकी बॉडी जबरदस्त लग रही है। इस उम्र में उनकी फीजिक देखकर आप भी हैरानी में पड़ सकते हैं।

Ad

बूगीमैन ने WWE मेन रोस्टर में साल 2005 से 2009 तक काम किया था। इसके बाद भी कुछ खास मोमेंट्स पर वो कंपनी में नज़र आए। हाथों में बड़ी सी घड़ी और लकड़ी लेकर आने वाले बूगीमैन कभी भी कीड़े खाने लग जाते थे। फैंस भी उनके गिमिक को देखकर बहुत डरते थे। बुकर टी के साथ उनकी राइवलरी शायद आप सभी को याद होगी।

बूगीमैन ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी जबरदस्त फीजिक फैंस को दिखाई। 58 साल की उम्र में एक खास शेप में वो दिखे। उनका लुक भी बदल गया है।

Ad

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बूगीमैन ने कहा था कि वो रिंग में अंतिम बार एंट्री करना चाहते हैं। शायद वो WWE रिंग में अपनी एंट्री की तैयारी कर रहे हैं। अगर उनकी वापसी हुई तो फैंस को मजा आ जाएगा।

2 मार्च, 2009 को ECW के एपिसोड में केन ने बूगीमैन को हराया था। इसके बाद बूगीमैन कुछ समय तक नज़र नहीं आए। Royal Rumble 2015 में उन्होंने एंट्री कर फैंस को सरप्राइज दिया था। ब्रे वायट ने उन्हें रंबल मैच में एलिमिनेट किया था।

youtube-cover
Ad

क्या WWE रिंग में एक अंतिम मैच के लिए वापसी करेंगे बूगीमैन?

बूगीमैन को WWE में कभी भी बड़ा पुश नहीं मिला और ना ही वो चैंपियन बन पाए। हालांकि अपने खास कैरेक्टर से हमेशा वो प्रसिद्ध रहे। साल 2021 में वो Raw लैजेंड नाइट में अंतिम बार नज़र आए थे। उन्होंने आर-ट्रुथ को 24/7 चैंपियनशिप जीताने में मदद की थी। बूगीमैन अगर अपने अंतिम मैच के लिए WWE रिंग में एंट्री करेंगे तो मजा आ जाएगा। फैंस भी ये ही उम्मीद कर रहे होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications