Charlotte Flair: पूर्व WWE विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) इस समय विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। इसके अलावा वो कई बार विमेंस चैंपियनशिप भी अपने नाम कर चुकी हैं। इसी कड़ी में उनके फ्यूचर को लेकर दो बार के WWE हॉल ऑफ़ फेमर बुकर टी (Booker T) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शार्लेट फ्लेयर अगले पांच सालों में रिटायर हो जाएंगी।हाल में ही दो बार के WWE हॉल ऑफ़ फेमर बुकर टी Reality of Wrestlin पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे। इस पॉडकास्ट में उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को लेकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शार्लेट फ्लेयर आने वाले 5 सालों में रेसलिंग की दुनिया से अलग हो सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शार्लेट फ्लेयर के लिए रेसलिंग के अलावा भी करने के लिए बहुत कुछ है। बुकर टी ने कहा, "वो शो की स्टार हैं। वो इस बात को जानती है। बाकि सब भी इस बात को जानते हैं। ये सबसे अच्छी बात होती है। आप इसे भले ही पसंद ना करें लेकिन आप को इससे प्यार करना सीखना होगा। वो जो भी करती है, उसमें बेस्ट हैं। मुझे लगता है कि आने वाले 5 सालों में वो रेसलिंग को लेकर कोई फैसला जरुर करेंगी। उनके पास रेसलिंग के अलावा भी बहुत कुछ करने का मौका है और वो भी इस बात को जानती हैं। मुझे लगता है कि वो अभी अपने करियर में और ज्यादा चाहती हैं।"उन्होंने आगे कहा किCharlotte Flair@MsCharlotteWWEThe Main Character. HER. twitter.com/i/web/status/1…2029208The Main Character. HER. ⚡️ twitter.com/i/web/status/1… https://t.co/R6RpI5BLi7"रेसलिंग को लेकर आने वाले समय वो जरुर सोच सकती हैं। इस समय उनके हाथ में दुनिया है और वो जो चाहे वो कर सकती हैं।"शार्लेट फ्लेयर ने हाल में ही की है WWE में वापसीहाल में ही शार्लेट फ्लेयर ने WWE में वापसी की है। अपने रिटर्न पर ही उन्होंने ओस्का को विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे दी है। उनके इस चैलेंज को ओस्का ने स्वीकार कर लिया है।Randy Ragsdale@SashaMania36Let's run it back!! Here it is. Bianca Belair owning Charlotte Flair on the mic!212Let's run it back!! Here it is. Bianca Belair owning Charlotte Flair on the mic! https://t.co/hR6ybwLgThहालांकि WWE फैंस उनकी बुकिंग को लेकर खुश नज़र नहीं आ रहे हैं। उनका मानना है कि उन्हें रिटर्न के बाद ही टाइटल मैच नहीं मिलना चाहिए था। फ़िलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले समय में WWE उन्हें किस तरह से बुक करता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।