Roman Reigns के भाइयों ने 8 साल बाद अपने करियर में रचा बड़ा इतिहास, 2 WWE दिग्गजों ने तारीफ में गढ़े कसीदे

Pankaj
WWE में द उसोज़ का नया कारनामा
WWE में द उसोज़ का नया कारनामा

The Usos: WWE में द उसोज़ (The Usos) का इस समय जलवा चल रहा हैं। हाल ही में Pro Wrestling Illustrated ने इस साल की 100 टॉप टैग टीम्स की लिस्ट जारी की। WWE फैंस को खुशी होगी क्योंकि लिस्ट में सबसे टॉप पर द उसोज़ का नाम हैं। उसोज़ की खास उपलब्धि पर WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) और बुली रे (Bully Ray) ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

Ad

जिमी और जे उसो इस समय द ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा हैं। इस फैक्शन को रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। 20 मई को इस साल ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उसोज़ ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। रैंडी ऑर्टन और मैट रिडल को हराकर उसोज़ ने Raw टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी। वहीं Money in the Bank इवेंट में पिछले साल इस टीम ने SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी।

खैर द उसोज़ को चैंपियंस के रूप में 500 दिन से ज्यादा हो गए। ये उपलब्धि हाल ही में दोनों सुपरस्टार्स ने हासिल की थी। द ब्लडलाइन फैक्शन में द उसोज़ के अलावा सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन भी हैं। इस पूरे ग्रुप को पॉल हेमन गाइड कर रहे हैं। उनकी वजह से सभी को फायदा हो रहा है। पिछले तीन साल रोमन रेंस के लिए भी बहुत सही रहे। उसोज़ ने भी अपने काम से सभी को प्रभावित किया।

WWE दिग्गज पॉल हेमन और बुली रे का बयान

खैर पॉल हेमन ने द उसोज़ की उपलब्धि पर बड़ा बयान दिया। PWI मैगजीन का कवर पॉल हेमन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। उन्होंने लिखा,

क्या अब भी किसी को शक है? क्या इस इंडस्ट्री में इन दोनों की लीग के क्लोज कोई है? द उसोज़, @GOAT टैग टीम।
Ad

WWE हॉल ऑफ फेमर बुली रे ने भी ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Ad

द उसोज़ ने 8 साल बाद इतिहास रचा हैं। पहली बार उन्हें PWI की बेस्ट टैग टीम का अवॉर्ड मिला है। साल 2014 में वो इसे हार गए थे। उस साल न्यू डे ने उन्हें पछाड़ दिया था। पिछले साल बेली और साशा बैंक्स ने इस अवॉर्ड को जीता था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications