WWE दिग्गज ने फैन की बेइज्जती करते हुए उड़ाई धज्जियां, अपशब्दों का किया प्रयोग, रिटायरमेंट के लिए सलाह देना पड़ा महंगा

WWE, Charlotte Flair,  WrestleMania 41, Tiffany Stratton, SmackDown
रिंग में एक-दूसरे का मजाक बनाते हुए टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर (Photo: WWE.com)

Charlotte Flair Answered Statement About Retirement. WWE में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का बहुत बड़ा नाम है। कंपनी ने भी हमेशा उन्हें बड़ा पुश दिया। 14 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। WrestleMania 41 में टिफनी स्ट्रैटन अपनी विमेंस चैंपियनशिप को फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। दोनों की दुश्मनी खतरनाक चल रही है। फ्लेयर ने इस बार एक रिटायरमेंट को दिए गए बयान का शानदार अंदाज में जवाब दिया है। दिग्गज ने फैन की बेइज्जती करते हुए उनकी धज्जियां उड़ी दीं।

Ad

लंबे समय बाद शार्लेट फ्लेयर ने इस साल विमेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी की। उन्हें देखकर सभी खुश हुए। उन्होंने अंत में मुकाबला भी अपने नाम किया। फ्लेयर ने इसके बाद मेनिया में अपने प्रतिद्वंदी के रूप में टिफनी स्ट्रैटन को चुना। दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। दोनों की दुश्मनी काफी पर्सनल भी हो गई है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों ने निजी आरोप एक-दूसरे पर जड़े थे।

खैर एक फैन ने शार्लेट फ्लेयर को मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि अब फ्लेयर के रिटायर होने का समय आ गया है। दिग्गज की नज़र इस पर पड़ी और उन्होंने तुरंत पलटवार कर दिया। शार्लेट ने अपशब्दों का प्रयोग कर फैन को खरी-खोटी सुना दी। उन्होंने चौथी शादी का संदर्भ देते हुए कहा,

मुझे लग रहा है कि ये तुम्हारी मां है और वो नंबर-4 बनने की कोशिश कर रही हैं।
Ad

फैन को इस बार फ्लेयर के ऊपर कमेंट करना काफी महंगा पड़ गया है। शार्लेट ने उनकी जमकर बेइज्जती कर दी है। वैसे उन्हें इस चीज के लिए जाना भी जाता है। इससे पहले भी वो कई बार सोशल मीडिया पर फैंस को कड़े जवाब दे चुकी हैं। इस मामले में वो काफी माहिर मानी जाती हैं।

क्या WWE WrestleMania 41 में शार्लेट फ्लेयर बनेंगी चैंपियन?

टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर के बीच मैच जबरदस्त होने की पूरी उम्मीद है। दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा कर चुके हैं। टिफनी को इस बार टाइटल रिटेन करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। फ्लेयर अपने अनुभव से उनकी हालत खराब कर सकती हैं। वैसे बड़े मौकों पर फ्लेयर को WWE ने हमेशा पुश दिया है। इस बार भी वो चैंपियन बन सकती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications