"चैंपियनशिप हारने के बाद Roman Reigns बेबीफेस के रूप में वापसी कर सकते हैं"- WWE दिग्गज ने की बहुत बड़ी भविष्यवाणी

रोमन रेंस को लोगन पॉल के खिलाफ टाइटल डिफेंड करना है
रोमन रेंस को लोगन पॉल के खिलाफ टाइटल डिफेंड करना है

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय WWE के सबसे बड़े स्टार हैं। वो इस समय WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन हैं। इसके अलावा कोई भी उन्हें अभी तक हरा नहीं पाया है। फैंस भी उनके कैरेक्टर वर्क को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि, पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि फ्यूचर में रोमन रेंस के कैरेक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है।

बता दें कि 2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था। हील बनने के बाद से वो अनस्टॉपेबल नजर आ रहे हैं। अपने टाइटल रन के दौरान उन्होंने हर सुपरस्टार को हराया है। इसके अलावा ब्लडलाइन के आने बाद से रोमन रेंस और ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। एक हील के रूप में उन्होंने लगभग हर बड़े एक्टिव स्टार को मात दे दी है। अब WWE Crown Jewel में उनका सामना लोगन पॉल से होगा।

WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के फ्यूचर को लेकर दिग्गज ने कही बड़ी बात

हाल ही में पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल ने Smack Talk में हिस्सा लिया था। इस शो में उन्होंने रोमन रेंस के कैरेक्टर चेंज को लेकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अब समय आ गया है कि रोमन रेंस अपने कैरेक्टर में बदलाव करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब वो अपना टाइटल हार जाएंगे, तब वो बेबीफेस के रूप में रिटर्न कर सकते हैं।

youtube-cover

WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के फ्यूचर को लेकर मेंटल ने कहा,

"मुझे लगता है कि जब भी रोमन रेंस अपना टाइटल ड्रॉप करेंगे, उसके कुछ समय के बाद ही उनके कैरेक्टर में बदलाव होगा। वो (रोमन रेंस) एक बेबीफेस के रूप में भी वापसी कर सकते हैं। आपको याद होगा कि जब वो गए थे, तब वो एक बेबीफेस थे और वापस आने के बाद उन्होंने हील टर्न ले लिया था। लोग कहते हैं कि इसके लिए समय लगेगा लेकिन आने वाले दिनों में आप यही देखेंगे।"

गौरतलब है कि WWE इस समय रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच बुक करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में द रॉक ही रोमन रेंस को हरा सकते हैं और टाइटल जीत सकते हैं। WWE इस मैच को और ज्यादा यादगार बनाने के लिए इसे WrestlMania 39 में बुक करना चाहता है। फिलहाल देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE कैसे रोमन रेंस को फ्यूचर में बुक करता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links