WWE दिग्गज ने फेमस Superstar को लेकर किया बड़ा दावा, Roman Reigns से जल्द ही मिलेगा धोखा?

..
क्या ब्लडलाइन के खिलाफ हो जाएंगे सैमी जेन ?
क्या ब्लडलाइन के खिलाफ हो जाएंगे सैमी जेन ?

Sami Zayn: WWE सुपरस्टार सैमी जेन (Sami Zayn) इस समय स्मैकडाउन (SmackDown) प्रोग्रामिंग के दिलचस्प कैरेक्टर्स में एक हैं। पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने सैमी जेन और द ब्लडलाइन (The Bloodline) के बारे में बात करते हुए कहा कि सैमी जल्द ही बेबीफेस बन सकते हैं।

Ad

पिछले कुछ समय से सैमी, ब्लडलाइन में शामिल होने का प्रयास कर रहे थे। कंपनी के सबसे खतरनाक फैक्शन और जेन के बीच हुए सैगमेंट्स को फैंस ने बहुत पसंद किया था। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रोमन रेंस और ब्लडलाइन जल्द ही फैक्शन के Honorary मेंबर को धोखा दे सकते हैं।

रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि जब भी ब्लडलाइन, सैमी को ग्रुप से निकालेगा, उस समय पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस भी स्टोरीलाइन का हिस्सा होंगे। यह ध्यान रखने वाली बात है कि कुछ ही हफ्तों पहले जब SmackDown का एपिसोड मोंट्रियल में हुआ था, तब प्रोग्रामिंग ऑफ एयर होने के बाद जेन और ओवेंस ने दिल छू लेने वाला पल शेयर किया था।

मेंटल का मानना है कि सैमी और केविन को एक साथ अलायंस बनाकर रोमन रेस और ब्लडलाइन को चैलेंज करना चाहिए। यह आने वाले कुछ ही हफ्तों में हो सकता है। इस हफ्ते के Smack Talk शो में बात करते हुए पूर्व WWE मैनेजर ने कहा,

"जिसकी आप उम्मीद कर रहे हैं, वह बहुत अच्छा है। मेरा मानना है कि जब भी ब्लडलाइन, सैमी को धोखा दें, उस समय केविन ओवेंस पार्टनर के रूप में उनके साथ रहें। मेरे हिसाब से इस बड़े मोमेंट के लिए उनके (WWE) पास लगभग 2 हफ्ते का समय है। सभी (ब्लडलाइन) सैमी पर हमला कर सकते हैं। जेन सभी से लड़ने की कोशिश करेंगे। यह सबकुछ अचानक हो सकता है। जब वो सैमी को चोटिल करने वाले होंगे, तब केविन ओवेंस आकर अपने दोस्त को बचाएंगे। फैंस उन्हें हाथ मिलाते देख पाएंगे और दोनों एक साथ टीम बनाकर ब्लडलाइन के खिलाफ दिखेंगे।"

youtube-cover
Ad

पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल ने बांधे सैमी जेन की तारीफों के पुल

डच मेंटल ने पिछले कुछ समय में सैमी जेन के द्वारा किए गए शानदार काम के लिए उनकी जमकर तारीफ की है। पूर्व मैनेजर ने कहा कि सैमी का काम बहुत ही बढ़िया है और उन्होंने प्रोग्रामिंग में जान डाल दी है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications