'मेरा काम पूरा हो गया'- The Undertaker को रेसलिंग सिखाने वाले WWE दिग्गज ने रिटायरमेंट का किया ऐलान, अब नहीं दिखेगा रिंग में जलवा

जानिए किस WWE दिग्गज ने किया बड़ा ऐलान?
जानिए किस WWE दिग्गज ने किया बड़ा ऐलान?

Dutch Mantell Hanging Up His Boots: WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। वो अब रेसलिंग करते हुए नज़र नहीं आएंगे। मेंटल ने साफ कर दिया है कि अब उनका काम खत्म हो गया है।

Ad

पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल का रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम है। आप सभी ने उनको जैक स्वैगर और सिजेरो को मैनेज करते हुए देखा होगा। उनका वी द पीपल स्लोगन फैंस के बीच बहुत प्रसिद्ध रहा। उन्होंने रेसलिंग के कई दिग्गजों के साथ काम कर खूब वाहवाही लूटी।

मेंटल ने साल 1972 में रेसलिंग शुरू की थी। द अंडरटेकर और केन को रेसलिंग सिखाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने WWF और WCW में भी काम किया। हालांकि, उन्हें WWC में सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने TNA में काम किया और फिर WWE में कदम रखा। तीन साल तक WWE में उन्होंने धमाकेदार काम किया।

डच इंडिपेंडेंट सर्किट में काफी एक्टिव रहे हैं लेकिन उन्होंने रेसलिंग को परहेज किया है। मेंटल ने इस बार एक पोस्ट साझा की, जिसमें वो अल्बर्टो डेल रिया को हराते हुए नज़र आ रहे हैं। एक फैन ने इस पर पूछा कि अब वो कब वापसी करेंगे। इसके जवाब में मेंटल ने कहा कि उनका काम अब पूरा हो गया है। साथ ही साथ उन्होंने अपने रिटायरमेंट को भी कंंफर्म कर दिया है। मेंटल ने कहा,

नहीं। मेरा काम हो गया। दरवाजे बंद कर दो। लाइटें बंद कर दो। पार्टी खत्म हो गई।
Ad

WWE दिग्गज डच मेंटल की पिछले साल खराब हुई थी तबियत

वैसे डच मेंटल अभी भी रेसलिंग से ज्यादा दूर नहीं गए हैं। WWE में मौजूदा समय में जो हो रहा है उस पर वो अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। वो अपने अनुभव को भी लगातार साझा करते रहते हैं। मेंटल के लिए पिछला साल अच्छा नहीं रहा था। उन्हें हेल्थ के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

दिसंबर, 2023 में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था। किसी संक्रमण के कारण उन्हें काफी दिक्कत हुई थी। हालांकि, उनकी बेटी ने इस दौरान डच की काफी मदद की। उन्होंने फेसबुक के जरिए ये चीज अपने फैंस को बताई थी। अच्छी बात ये है कि अब वो एकदम फिट हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications