WWE दिग्गज ने Roman Reigns के भाई की तारीफों के बांधे पुल, कैरेक्टर वर्क को लेकर दिया बड़ा बयान

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ से खुश हैं रेसलिंग दिग्गज
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ से खुश हैं रेसलिंग दिग्गज

Solo Sikoa & Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) का ग्रुप रेसलिंग जगत में काफी धमाल कर रहा है। इसमें रोमन रेंस, सोलो सिकोआ (Solo Sikoa), और जिमी उसो (Jimmy Uso) हैं। इनमें से सोलो सिकोआ ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वह अपने काम से पूरे ग्रुप को और बेहतर बना रहे हैं।

Ad

यह मानना है रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल का, जिन्होंने सोलो के करियर को बेहद बारीकी से WWE में आगे बढ़ते हुए देखा है। उनका मानना है कि 30 वर्षीय रेसलर आने वाले समय में और भी बेहतर हो जाएंगे। डच मानते हैं कि उनके तरीके से रोमन रेंस भी डरते हैं।

डच को रोमन और सोलो के बीच के इस एंगल को देखकर काफी अच्छा लग रहा है। वह उन्हें मेन रोस्टर का सबसे खतरनाक किरदार मानते हैं। उन्होंने अपने विचार Smack Talk पर साझा किए। उनका मानना है कि WWE ने सोलो को कम बात करने वाला किरदार देकर उन्हें और भी बड़ा बना दिया है। डच ने कहा,

"उन्होंने सोलो को बहुत आगे ले जाकर रख दिया है, लेकिन फिर भी सोलो उनको क्रॉस नहीं करना चाहते हैं। अगर वह करते हैं, तो उनके काम को देखकर यह कहा जा सकता है कि रोमन अगर सोलो से लड़ते हैं, तो वह एक तरह से बिजली से लड़ रहे होंगे। WWE ने इसे ऐसे प्रदर्शित किया है। सोलो सिकोआ सबसे अधिक काम करते हैं लेकिन सबसे आसान तरीके का इस्तेमाल करते हैं। वह दो से तीन महीने तक तो बोले ही नहीं थे। ऐसे में अगर वह बिना कुछ बोले ही इतना असर डाल सकते हैं, तो वह काफी अच्छा कर रहे हैं।"

youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार Solo Sikoa को SmackDown में हार का सामना करना पड़ा था

सोलो सिकोआ के लिए हाल में हुआ SmackDown अच्छा नहीं रहा था। वह अपना मैच हार गए थे। उन्हें रैंडी ऑर्टन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद रोमन रेंस ने रैंडी ऑर्टन पर स्पीयर हिट करने का प्रयास किया था। इससे उलट रैंडी ने रोमन को एक RKO दे दिया था। यह एक चौंकाने वाला पल था और खुद रोमन भी हैरान दिख रहे थे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications