WWE दिग्गज ने Roman Reigns और The Bloodline के तगड़े सैगमेंट की जमकर की तारीफ, दिया बड़ा बयान

Ujjaval
WWE दिग्गज ने ब्लडलाइन को लेकर दिया बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने ब्लडलाइन को लेकर दिया बड़ा बयान

Roman Reigns & The Bloodline: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड द ब्लडलाइन (The Bloodline) का जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिला था। शो की शुरुआत में ट्राइबल कोर्ट का ट्रायल ऑफ रोमन रेंस (Roman Reigns) सैगमेंट देखने को मिला था। बाद में उनके बीच जबरदस्त ब्रॉल हुआ था। इसी सैगमेंट की रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने जमकर तारीफ की।

Ad

Sportskeeda Wrestling के Smack Talk शो में डच मेंटल ने WWE द्वारा द ब्लडलाइन को शुरुआती सैगमेंट में पर्याप्त समय देने की तारीफ की। उनका मानना है कि सभी रेसलर्स को बेहतर दिखाने में कंपनी सफल हुई है। उन्होंने माना कि जे उसो के साथ ही सोलो सिकोआ को भी बिल्ड किया जा रहा है। उन्होंने कहा,

"ट्रायल ऑफ रोमन रेंस सैगमेंट काफी लंबा रहा था। हालांकि, मैं WWE को इस चीज़ का श्रेय देना चाहूंगा कि अनाउंसर्स हट गए और कैरेक्टर्स को उनकी कहानी बयां करने का मौका दिया। आप इस चीज़ से बता सकते हैं कि फैंस इस कहानी में कितनी रुचि ले रहे हैं क्योंकि वो चाहते थे कि जे उसो ट्राइबल चीफ का हार लें। वो बाद में सोलो सिकोआ को भी इस चीज़ को लेते हुए देखना चाहते थे। इस सैगमेंट में मौजूद हर एक सुपरस्टार काफी ज्यादा ओवर रहा।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

Jey Uso ने WWE दिग्गज Roman Reigns को दिया चैलेंज

शुरुआती सैगमेंट के दौरान रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने मिलकर जिमी उसो को चोटिल कर दिया था। शो के अंत में जे उसो ने आकर रोमन और सोलो की जमकर धुनाई की। साथ ही जे ने इसी बीच ट्राइबल चीफ को एक मैच के लिए चैलेंज भी कर दिया। उन्होंने सिकोआ पर इसी बीच स्टील चेयर से खतरनाक अटैक किया था।

अब देखना होगा कि रोमन रेंस किस तरह से चुनौती को स्वीकार करते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार जे और रोमन के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए SummerSlam 2023 में मैच देखने को मिलेगा। यह खबर अब सही होते हुए नज़र आ रही है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications