Sami Zayn: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) का हिस्सा हैं और वो लगातार अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि WWE उन्हें जल्द ही बड़ा पुश दे सकता है। इसी बीच पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने सैमी ज़ेन के फ्यूचर को लेकर बड़ी बात की है।SmackDown में एक बैकस्टेज सैंगमेंट के दौरान द ब्लडलाइन के मेंबर लॉकर रूम में मौजूद थे। इस दौरान जे उसे, सैमी ज़ेन से कह रहे थे कि उन्हें अगले हफ्ते रोमन रेंस के आने से पहले मेकओवर की जरूरत है क्योंकि वो नाईट उनके लिए बहुत बड़ी होने वाली है। उन्होंने बाकी चीज़ों का खुलासा नहीं किया है। अगले हफ्ते रोमन रेंस की वापसी पर फैंस को जरूर ही बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल ने सैमी ज़ेन की स्टोरीलाइन को लेकर उठाए सवालहाल ही में पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल ने Smack Talk शो में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने जे उसो और सैमी ज़ेन के बीच हुए सैगमेंट को डिस्कस किया। इसके अलावा उन्होंने सैमी ज़ेन के फ्यूचर को लेकर भी सवाल उठाए हैं।FirstSportz WWE@FirstsportzWWEThe Bloodline - @WWERomanReigns , @samizayn , @WWESoloSikoa , @WWEUsos , @HeymanHustle ...#WWE2K22 #WWE #SmackDown #paulheyman #heymanhustle #RomanReigns #SoloSikoa #TheUsos #samizyan11The Bloodline - @WWERomanReigns , @samizayn , @WWESoloSikoa , @WWEUsos , @HeymanHustle 🔥...#WWE2K22 #WWE #SmackDown #paulheyman #heymanhustle #RomanReigns #SoloSikoa #TheUsos #samizyan https://t.co/gx0LqgVEuTउन्होंने कहा,"सैमी ज़ेन के साथ क्या होने वाला है? शो के दौरान भी उन्हें अलग रखा गया था। जे और जिमी दोनों ही उन्हें क्या बताने की कोशिश कर रहे हैं? उन्होंने सैमी को क्या बताया है? क्या वो बाल कटा लेंगे या वो अपनी दाढ़ी को ट्रिम करा लेंगे। ये उनके लिए काफी बड़ी नाईट हो सकती है।"इसके अलावा पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल ने सैमी ज़ेन की द ब्लडलाइन के साथ चल रही स्टोरीलाइन की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि WWE ने इस स्टोरीलाइन को लेकर अभी तक काफी अच्छा काम किया है। ऐसे में अगर वो इस स्टोरीलाइन को WrestleMania या उसके बाद तक लेकर जाते हैं, तो उन्हें इसका भी फायदा हो सकता है। वहीं, सभी की निगाह सैमी ज़ेन पर टिक गई है। फैंस को उम्मीद है कि उन्हें एक और दमदार सैगमेंट देखने को मिल सकता है।Gerry Competiello@GerryCompetie#SamiZyan is officially an honorary USO #SmackDown #TheBloodline1#SamiZyan is officially an honorary USO #SmackDown #TheBloodline https://t.co/XGi7ggVECIWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।