"आप ऐसा नहीं कर सकते"- WWE दिग्गज ने Vince McMahon की बुकिंग को लेकर दिया बड़ा बयान, उठाए कड़े सवाल

Ujjaval
WWE दिग्गज ने विंस मैकमैहन को लेकर कही बड़ी बात
WWE दिग्गज ने विंस मैकमैहन को लेकर कही बड़ी बात

Vince McMahon: WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) को लेकर कई बार खबरें सामने आई हैं कि वो लगातार स्क्रिप्ट्स में परिवर्तन करते हैं। कई बार वो आखिरी समय पर चीज़ों को पूरी तरह से बदल देते हैं। इसी चीज़ को लेकर WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने अब अपनी राय दी है।

Ad

Sportskeeda Wrestling के Smack Talk शो में डच मेंटल ने बताया कि WWE में सुपरस्टार्स को थोड़े समय पहले आकर तैयारी करनी होती है। हालांकि, विंस मैकमैहन के आखिरी समय पर चीज़ें बदलने से सभी रेसलर्स को दिक्कत होती है। उन्होंने मैकमैहन के तरीके पर सवाल खड़े करते हुए कहा,

"मुझे लगता है कि विंस मैकमैहन की बुकिंग लगातार हर पल बदलती रहती है। मैं बैकस्टेज रहा हूँ और WWE स्टार्स को दोपहर 2 बजे के करीब आना होता है। लगभग साढ़े चार बजे मैं किसी सुपरस्टार को लॉकर रूम ने वापस आते हुए देखता हूँ, वो कहते है, 'जो चीज़ आपको करनी थी, अब आप वो नहीं करेंगे क्योंकि अब उन्होंने (WWE) स्क्रिप्ट फाड़ दी है और वो फिर से इसे लिख रहे है।' आप ऐसा नहीं कर सकते। आप इस तरीके से खुद के लिए ही मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।"

आप नीचे डच मेंटल का इंटरव्यू देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज Dutch Mantell ने Vince McMahon का मूड पता करने का तरीका बताया

डच मेंटल WWE में बैकस्टेज काफी समय तक काम कर चुके हैं। उन्होंने विंस मैकमैहन का मूड जानने का तरीका बताया। उन्होंने कहा,

"मुझे पता रहता था कि विंस मैकमैन कैसे मूड में हैं। मैंने इस बारे में पहले भी बताया है। मैं राइटर्स के रूम के पास से गुजरता था। उनके रूम में कई सारे लैपटॉप और अन्य चीज़ें होती है। अगर वो गाना गा रहे हैं या मुस्कुरा रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि विंस मैकमैहन अच्छे मूड में हैं, या वो यहां मौजूद नहीं हैं। दूसरी ओर अगर आप देखते हैं कि सभी लोग चिंता में नज़र आ रहे हैं और हर कोई विंस मैकमैहन से दूर भाग रहा है, इसका अर्थ है कि वो सभी को खरी खोटी सुना रहे हैं।

विंस मैकमैहन हमेशा ही बैकस्टेज अपने बर्ताव के कारण चर्चा का विषय रहे हैं। किसी को भी पता नहीं रहता कि विंस किस तरह के मूड में हैं और इसी वजह से अमूमन सुपरस्टार्स उनसे बात करने में डरते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications