WWE SmackDown में इस हफ्ते रिज हॉलैंड (Ridge Holland) द्वारा बेली टू बेली सुपलेक्स दिए जाने के बाद बिग ई (Big E) अपने सिर के बल लैंड कर गए थे और इस वजह से उनकी गर्दन टूट गई। डच मैंटेल (Dutch Mantell) ने हाल ही में Sportskeeda Wrestling के Smack Talk पर बिग ई के साथ हुई इस दुर्घटना के बारे में बात की। इस दौरान डच मैंटेल ने यह कहा कि उन्हें खुशी है कि बिग ई को उनके साथ हुई दुर्घटना की वजह से लकवा नहीं मारा।WrestleMania 38 के आयोजन में लगभग 3 हफ्ते रह गए हैं और डच मैंटेल को इस बात का दुख है कि शायद इस साल बिग ई इस सबसे बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। यही नहीं, डच मैंटेल ने बिग ई के जल्द ही ठीक होने की कामना की। इस दौरान डच मैंटेल ने बिग ई को हुई इंजरी की गंभीरता के बारे में बात करते हुए कहा कि इस तरह की इंजरी होने पर मौत होने का भी खतरा रहता है।डच मैंटेल का मानना है कि मैच के दौरान किसी भी रेसलर की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसके प्रतिद्वंदी की होती है। हालांकि, डच मैंटेल इस चीज़ को लेकर आश्वस्त नहीं है कि पिछले हफ्ते SmackDown में बिग ई के साथ हुई दुर्घटना के लिए रिज हॉलैंड अकेले जिम्मेदार थे। मैंटेल का मानना है कि बिग ई शायद सुपलेक्स के लिए सही पोजिशन में नही आ पाए थे इसलिए उनके साथ यह दुर्घटना हुई थी।WWE सुपरस्टार बिग ई ने दिया फैंस को संदेशEttore “Big E” Ewen@WWEBigE8:25 AM · Mar 12, 202212657813490https://t.co/RQ0f4yafrKWWE SmackDown में बिग ई के चोटिल होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। इसके बाद बिग ई ने हॉस्पिटल से ही ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्हें हुई इंजरी के बारे में अपडेट दिया था। इस वीडियो में बिग ई ने उनकी गर्दन टूटने की बात कंफर्म की थी। इसके साथ ही बिग ई ने फैंस द्वारा उन्हें सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद दिया था।बिग ई ने कुछ समय पहले उन्हें हुई इंजरी को लेकर एक और अपडेट दिया है। बिग ई ने खुलासा किया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में कोई चोट नहीं है। उन्हें फ्रैक्चर जरूर हुआ है लेकिन उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं है। यह देखना रोचक होगा कि बिग ई कब तक इंजरी से उबरकर रिंग में वापसी कर पाते हैं।