"WWE के तरीके को समझने के लिए नासा का वैज्ञानिक बनना जरुरी नहीं है"- दिग्गज ने Bray Wyatt के सैगमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान

..
पहली बार हुई Uncle Howdy की लाइव एंट्री
पहली बार हुई Uncle Howdy की लाइव एंट्री

Bray Wyatt: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का हालिया एपिसोड बहुत ही शानदार रहा। मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना (John Cena) का बेहतरीन सैगमेंट देखने मिला। शो की शुरुआत ब्रे वायट (Bray Wyatt) और एलए नाइट (LA Knight) के सैगमेंट से हुई थी। पूर्व WWE मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने हालिया SmackDown के एपिसोड में ब्रे और नाइट की स्टोरीलाइन के बारे में बात की है।

Ad

ब्लू ब्रांड के हालिया एपिसोड में एलए नाइट ने कहा कि वो माइंड गेम्स से परेशान हो चुके हैं, जिसके बाद उन्होंने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को रिंग में बुलाया। वायट ने आकर अपने-आप को निर्दोष बताया। तुरंत ही पूर्व NXT स्टार ने ब्रे पर हमला कर दिया था। इसके थोड़ी देर बाद फैंस को Uncle Howdy की WWE एरीना के अंदर पहली बार लाइव एंट्री देखने मिली थी। सैगमेंट के अंत में नाइट रिंग से बाहर चले गए थे।

Ad

WWE दिग्गज को Uncle Howdy की लाइव एंट्री ने किया हैरान

SmackTalk शो के हालिया एपिसोड में मेंटल ने कहा कि इस सैगमेंट का अंत अच्छा नहीं था। उन्होंने स्वीकार किया कि वो Uncle Howdy को देखकर हैरान हो गए थे। उन्होंने कहा,

"उनके पास इसे सही से खत्म करने का कोई तरीका नहीं था। उन्होंने आपको बस वहां छोड़ दिया, फिर जब वो वापस आए, तब तक सब खत्म हो चुका था। उन्होंने पिछले हफ्ते ड्रेसिंग रूम में भी ऐसा ही कुछ किया था। भले ही यही चीज़ उन्होंने पिछले हफ्ते भी दोहराई थी, फिर भी मेरा ध्यान इसपर गया। ब्रे वायट आज बहुत ही शानदार थे। अब मैं भी दिलचस्पी रखता हूँ। सही कहूं, तो मैं शो में Uncle Howdy को देखकर हैरान था। मैं बस सोच रहा था कि एक मिनट रुकिए, यह चलता ही जा रहा था। मैं सोच रहा था कि हम अब किस चीज़ का इंतजार कर रहे हैं। मेरे हिसाब से सभी लोग भी यही सोच रहे थे क्योंकि आपको WWE के काम करने के तरीके को समझने के लिए नासा वैज्ञानिक होना जरूरी नहीं है।"

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications