"वो यह जगह डिजर्व नहीं करते"- WWE दिग्गज ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन पर साधा निशाना, उठाए कड़े सवाल

Ujjaval
WWE दिग्गज ने ब्रे वायट को लेकर दिया बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने ब्रे वायट को लेकर दिया बड़ा बयान

Bray Wyatt: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) इस समय एक्शन से दूर हैं। हालांकि, वो WWE में काफी सालों तक काम कर चुके हैं और उन्हें खूब सफलता मिली है। रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने अब वायट पर निशाना साधा।

Sportskeeda के Smack Talk शो पर बात करते हुए डच मेंटल ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वायट खुद के दम पर किसी भी इवेंट की टिकट्स बचने में असफल रहेंगे। उनके अनुसार वायट टॉप पर रहने के लिए सक्षम नहीं हैं। उन्होंने वायट पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा,

"अगर आप उन्हें (ब्रे वायट) मेन इवेंट में बुक करते हुए अन्य बड़ी चीज़ों को उनके नीचे शो में बुक करेंगे, तो शायद आप टिकट्स बेच पाएंगे। हालांकि, वो अकेले दम पर टिकट्स नहीं बेच सकते। वो सिर्फ कार्ड में टॉप स्पॉट पर रह सकते हैं, बल्कि वो इस जगह को डिजर्व नहीं करते हैं।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover

Bray Wyatt ने Extreme Rules 2022 द्वारा WWE में वापसी की थी

काफी हफ्तों तक लगातार संकेत देने के बाद ब्रे वायट ने आखिर Extreme Rules 2022 के अंत में धमाकेदार वापसी की थी। उन्होंने इसके बाद एलए नाइट के साथ अपनी दुश्मनी की शुरुआत की। इसी बीच वायट एक और किरदार Uncle Howdy को लेकर आए। दोनों ने नाइट के साथ लगातार माइंड गेम्स खेले।

वापसी के बाद ब्रे का पहला मैच Royal Rumble 2023 में आया था। इस शो में उन्होंने एलए नाइट के खिलाफ पिच ब्लैक मैच लड़ा था और उन्हें बड़ी जीत भी मिली थी। इसके बाद बॉबी लैश्ले के साथ वायट की दुश्मनी शुरू हुई। अचानक ब्रे इन-रिंग एक्शन से दूर हो गए और लैश्ले के साथ उनकी दुश्मनी अधूरी रह गई। WrestleMania 39 में भी वायट उपस्थित नहीं थे और कई फैंस इस चीज़ से निराश थे।

लगातार ब्रे वायट की वापसी को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि SummerSlam 2023 में ब्रे वापसी करके किसी स्टार के साथ अपनी दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं। उम्मीद के अनुसार वायट Raw ब्रांड का हिस्सा बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications