WWE दिग्गज ने 13 बार के चैंपियन की वापसी के बाद संभावित विरोधी को लेकर दिया बड़ा बयान, फेमस Superstar का नाम लेकर कंपनी पर कसा तंज

..
13 बार की पूर्व विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर
13 बार की पूर्व विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर

Charlotte Flair: WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) कंपनी की टॉप स्टार्स में से एक हैं। फिलहाल पूर्व विमेंस चैंपियन WWE प्रोग्रामिंग से दूर हैं और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार वो जल्द ही कंपनी में वापसी कर सकती हैं। रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने शार्लेट फ्लेयर के बारे में बात करते हुए कहा है कि वो वापसी के बाद डैमेज कंट्रोल (Damage CTRL) के खिलाफ दिख सकती हैं।

Ad

बेली ने इस साल हुए SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी की थी। हाल ही में हुए Extreme Rules में बेली को बियांका ब्लेयर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अभी भी बेली और बियांका ब्लेयर की दुश्मनी खत्म नहीं हुई है। अगले हफ्ते होने वाले Raw में बेली और ब्लेयर एक बार फिर से एक-दूसरे से भिड़ेंगी। हालांकि, यह चैंपियनशिप मैच नहीं होगा।

13 बार की विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर लंबे समय से WWE से बाहर हैं। वो आखिरी बार इन-रिंग एक्शन में WrestleMania Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट में दिखी थीं। SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुए "आई क्विट" मैच में उन्हें रोंडा राउजी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Sportskeeda Wrestling के Smack Talk शो के हालिया एपिसोड में बात करते हुए डच मेंटल ने कहा कि उनका मानना है कि शार्लेट Raw में वापसी कर बेली के खिलाफ दिख सकती हैं। इसके साथ ही मेंटल ने लेसी एवंस को सही ढंग से उपयोग नहीं किए जाने के कारण WWE पर तंग कसा। उन्होंने कहा,

"मुझे लगता है कि बेली की अगली प्रतिद्वंदी शार्लेट फ्लेयर हो सकती हैं। अगर वो लेसी एवंस की तरह उन्हें (बेली) पूरी तरह से दरकिनार नहीं करते हैं, तब निश्चित ही बेली और शार्लेट की स्टोरीलाइन हमें देखने मिल सकती है।"
youtube-cover
Ad

WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर के लिए बड़े मैच की प्लानिंग WWE कर रहा है

WWE ने WrestleMania 39 की तैयारियां करनी अभी से शुरू कर दी हैं। Xero News की एक रिपोर्ट के अनुसार 'द क्वीन' शार्लेट फ्लेयर WrestleMania 39 में EST के नाम से मशहूर बियांका ब्लेयर से भिड़ सकती हैं। यह मैच नाईट 2 में हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications