WWE दिग्गज ने Roman Reigns के सैगमेंट में छुपी हुई चीज़ को लेकर किया बड़ा खुलासा, किसी का ध्यान इसपर नहीं गया होगा

WWE SmackDown का शुरुआती सैगमेंट बढ़िया था
WWE SmackDown का शुरुआती सैगमेंट बढ़िया था

WWE SmackDown के अंतिम एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने शो की शुरुआत की थी। उन्होंने और पॉल हेमन (Paul Heyman) ने प्रोमो कट करते हुए द उसोज़ (The Usos) को टाइटल्स यूनिफाइड करने का टास्क दिया था। यह सैगमेंट कई लोगों को पसंद आया था और अब WWE के पूर्व मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने ट्राइबल चीफ के उस प्रोमो सैगमेंट के बारे में बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

WWE दिग्गज का SmackDown में रोमन रेंस के प्रोमो को लेकर बड़ा बयान

हमेशा की तरह SmackDown की शुरुआत ब्लडलाइन से हुई थी। रोमन रेंस को पहले फैंस ने एकनॉलेज किया और बाद में पॉल हेमन ने प्रोमो कट करते हुए अपनी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया। साथ ही रोमन रिंस ने द उसोज़ को बड़े मैच के लिए विश किया और फिर लगे लगाया। रेंस ने अपने भाइयों पर विश्वास किया था कि वो रिडल और रैंडी ऑर्टन को हराकर Raw टैग टीम टाइटल्स पर भी कब्जा करेंगे।

WWE दिग्गज डच मेंटल ने रिक उचिनो और सीड पुल्लर थ्री के साथ इस हफ्ते के Smack Talk टॉक शो में कई चीज़ों को लेकर बात की। उन्होंने रोमन रेंस के प्रोमो के अंदर छुपी हुई चीज़ के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि रेंस के चेहरे से दिख रहा था कि पर्दे के पीछे कुछ चीज़ें चल रही है। दिग्गज ने कहा:

"रिंग में सैगमेंट के अंत में हमने रोमन रेंस को द उसोज़ को गले लगाते हुए देखा। आपने उस समय रोमन रेंस का चेहरा देखा होगा और यह आपको बताता है कि पर्दे के पीछे कुछ चल रहा है। आपको यह चीज़ देखनी होगी। यह एक छोटी चीज़ है और हर किसी का इसपर ध्यान नहीं गया होगा।"

आप यहां पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

मेन इवेंट में RK-Bro और द उसोज़ के बीच SmackDown और Raw टैग टीम टाइटल्स के लिए यूनिफिकेशन मैच देखने को मिला था। इस मैच में रोमन रेंस ने दखल देते हुए अपने भाइयों की जीत में अहम किरदार निभाया था। बाद में ब्लडलाइन ने मिलकर रैंडी ऑर्टन और रिडल दोनों का बुरा हाल किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications