WWE दिग्गज ने Vince McMahon के संन्यास के समय को लेकर किया बड़ा खुलासा, 4 बजकर 5 मिनट पर ऐलान करने का असली कारण सामने आया

Neeraj
विंस मैकमैहन ने ले लिया है रेसलिंग से रिटायरमेंट
विंस मैकमैहन ने ले लिया है रेसलिंग से रिटायरमेंट

Vince McMahon: WWE के पूर्व डच मेंटल (Dutch Mantell) ने हाल ही में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) द्वारा रिटायरमेंट की घोषणा करने के लिए चुने गए समय को लेकर प्रतिक्रिया दी है। विंस ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा स्टॉक मार्केट बंद होने के बाद की थी। मेंटल ने इसी चीज पर ध्यान दिलाते हुए बताया है कि विंस द्वारा ऐसा करने से कंपनी के स्टॉक में गिरावट नहीं आई है।

Ad

उम्मीद के मुताबिक इस हफ्ते Smack Talk में विंस की रिटायरमेंट सबसे चर्चित चीज रही। मेंटल ने दावा किया है कि वह विंस के इस फैसले से चौंक गए थे। रेसलिंग को पसंद करने वाले लोगों का मानना था कि विंस जब तक जिंदा रहेंगे, तब तक कंपनी से अलग नहीं होने वाले हैं। मेंटल ने कहा,

"मैं इस खबर को पढ़ रहा हूं कि विंस मैकमैहन रिटायर हो गए हैं लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी यह शब्द पढूंगा। मुझे लगता है कि वह अपनी पूरी जिंदगी कंपनी के साथ बिता सकते थे। स्टॉक मार्केट चार बजे बंद हुआ और इसके पांच मिनट बाद उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इसका मतलब है कि इस हफ्ते कोई ट्रेड नहीं की जा सकेगी। स्टॉक में ज्यादा गिरावट नहीं आई है जबकि अधिकतर लोगों ने सोचा था कि इसमें गिरावट आएगी। इसमें बढ़ोत्तरी ही देखने को मिली है।"

youtube-cover
Ad

WWE से रिटायरमेंट का ट्वीट करके विंस मैकमैहन ने रेसलिंग जगत को चौंकाया था

पहले कुछ विवादों के कारण विंस मैकमैहन को CEO और चेयरमैन का पद छोड़ना पड़ा था। हालांकि, वह क्रिएटिव टीम का हिस्सा बने रहे थे। क्रिएटिव टीम में भी उन्हें देखकर लोग संतुष्ट हो रहे थे, लेकिन रिटायरमेंट के बारे में ट्वीट करके उन्होंने सभी चौंका दिया।

Ad

विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट की खबर ने WWE में नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आगे जो क्रिएटिव निर्णय लिए जाएं, उनमें विंस की छाप देखने को मिले।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications