"Roman Reigns चोटिल हो सकते हैं" - WWE दिग्गज ने WrestleMania 39 में ट्राइबल चीफ के 2 मैच लड़ने की अफवाहों पर दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया 39 (WrestleMania) 1 और 2 अप्रैल (भारत में 2 और 3) को कैलिफोर्निया के सोफी स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। दिग्गज मैनेजर डच मेंटल (Dutch Mantell) ने हाल ही में WrestleMania 39 में मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के दो बार लड़ने को लेकर बात की है।

अगले साल होने वाले WrestleMania के लिए WWE फैंस अभी से ही उत्साहित नज़र आ रहे हैं। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्राइबल चीफ शो ऑफ द शोज में अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप दो बार डिफेंड करते हुए दिख सकते हैं। पूर्व WWE चैंपियन द रॉक और कोडी रोड्स, रोमन के संभावित प्रतिद्वंदी हो सकते हैं।

Sportskeeda Wrestling के SmackTalk शो में बात करते हुए डच मेंटल (जेब कोल्टर) ने कहा कि रोमन रेंस को WrestleMania में दो बार बुक करने से उनकी इंजरी का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, रेसलिंग दिग्गज का मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो ट्राइबल चीफ के पास रिकवरी का पर्याप्त समय होगा। उनका यह भी मानना है कि हेड ऑफ टेबल की गैरमौजूदगी में सैमी ज़ेन को ब्लडलाइन से अलग कर सकते हैं। उन्होंने कहा,

"दोनो नाइट में लड़ने से रोमन रेंस चोटिल हो सकते हैं। इसके बाद वो रिकवरी के लिए 6 महीनों का समय ले सकते हैं। फैंस को भी एक ब्रेक मिल जाएगा कि रेंस कंपनी में नहीं हैं, लेकिन ब्लडलाइन अभी भी है। मेरे हिसाब से तब आप सैमी ज़ेन को इससे अलग कर सकते हैं।"

youtube-cover

दिग्गज मैनेजर को WWE SmackDown में ब्लडलाइन का सैगमेंट पसंद आया

SmackTalk के पिछले एपिसोड में डच मेंटल ने कहा था कि उन्हें ब्लडलाइन का सैगमेंट पसंद आया था। मुख्य तौर पर उन्होंने सैमी ज़ेन की तरफ इशारा किया था कि उनके शब्द बहुत ही अच्छे थे। मेंटल का मानना है कि ज़ेन को ब्लडलाइन से एक दिन बाहर निकलना ही है। WWE इसके लिए बहुत ही अच्छे से तरीके से आगे बढ़ रही है।

बता दें कि आगामी SmackDown में सैमी ज़ेन और मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का सामना केविन ओवेंस और जॉन सीना से होने वाला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now