"वो Roman Reigns के लिए बेहतरीन विरोधी रह सकते हैं"- फेमस WWE Superstar के अपने भाई को धोखा देने की संभावना पर दिग्गज का बड़ा बयान

..
क्या होगा द ब्लडलाइन ग्रुप का अंत?
क्या WWE में द ब्लडलाइन ग्रुप का अंत होगा?

Roman Reigns: कई सारे WWE फैंस रोमन रेंस (Roman Reigns) के लंबे हील रन को अब पसंद नहीं कर रहे हैं। SmackTalk के हालिया एपिसोड में रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) का मानना है कि सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) बेबीफेस ट्राइबल चीफ के लिए बढ़िया विरोधी हो सकते हैं।

Ad

द ब्लडलाइन में आने के बाद सोलो सिकोआ ने अपने डॉमिनेंट प्रदर्शन से सभी को बहुत प्रभावित किया है। कई लोगों का यह मानना है कि भविष्य में रोमन रेंस और सोलो के बीच स्टोरीलाइन देखने मिलेगी। SmackTalk के होस्ट रिक उचीनो और SP3 ने कहा कि 30 साल के समोअन सुपरस्टार सोलो सिकोआ, मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के खिलाफ बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। हालांकि, रोमन को यहां बेबीफेस होना चाहिए। मेंटल ने ब्लडलाइन की इस स्टोरीलाइन की प्रशंसा की। उन्होंने फेमस सुपरस्टार के अपने भाई को धोखा देने की संभावना पर कहा,

"यह एंगल भी काम कर सकता है। इसे निश्चित ही काम करना चाहिए, क्योंकि इसमें आपको पूरी ब्लडलाइन की एक-साथ स्टोरी दिखेगी। अब आपको केवल अच्छी स्टोरीलाइन लानी है, ताकि लोग उस स्टोरी में अपने-आप जुड़ सके। यह कुछ ऐसा हो सकता है कि हम एक लिविंग रूम में हो जहां रेंस, जे, जिमी उसो, सोलो सिकोआ और पॉल हेमन साथ हैं। हम भी उस फैमिली का हिस्सा हैं और हम सभी के बीच झगड़ा हो रहा है, तब सोलो, रेंस के लिए सबसे बेहतरीन विरोधी हो सकते हैं।"
youtube-cover
Ad

Paul Heyman दे सकते हैं मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को बड़ा धोखा?

पॉल हेमन ने अपने WWE करियर में कई सुपरस्टार्स को धोखा दिया है। कुछ ही साल पहले हेमन पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर को छोड़कर रोमन रेंस के साथ आ गए थे। मेंटल के अनुसार, दिग्गज मैनेजर रोमन को धोखा देकर सोलो सिकोआ की मदद कर सकते हैं। सभी का मानना है कि अगर WWE इस स्टोरी को प्रोग्रामिंग में शामिल कर लें, तब यह दुश्मनी फैंस को निश्चित तौर पर पसंद आ सकती है। उन्होंने कहा,

"पॉल हेमन एक बहुत ही शातिर व्यक्ति हैं। वो पर्दे के पीछे रहकर खुद को बचाने में माहिर हैं, जिसे सभी अच्छे से जानते हैं।"
youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications