"वो धोखा दे सकते हैं"- WWE दिग्गज ने Roman Reigns के भाई को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Ujjaval
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ जल्द ही एक बड़ा कदम उठा सकते हैं
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ जल्द ही एक बड़ा कदम उठा सकते हैं

Solo Sikoa: WWE में इस समय सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें देखना हमेशा ही रोचक रहता है क्योंकि वो अपना एक खतरनाक रूप दिखाते हैं। कई लोगों का मानना है कि सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को द उसोज़ (The Usos) धोखा दे सकते हैं। हालांकि, रेसलिंग दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) के अनुसार सोलो सिकोआ संभावित रूप से द ब्लडलाइन (The Bloodline) के खिलाफ जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रोमन रेंस (Roman Reigns) अपने भाई से काफी निराश होंगे।

Ad

WWE दिग्गज ने सोलो सिकोआ को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

थोड़े समय पहले Sportskeeda Wrestling के Smack Talk एडिशन पर डच मेंटल नज़र आए। उन्होंने यहां सोलो सिकोआ को लेकर बात की और बताया कि सोलो किसी बड़ी साजिश के संकेत दे रहे हैं। मेंटल ने यह कहा कि शायद द उसोज़ की जगह सोलो सिकोआ ही सैमी ज़ेन को धोखा देने का निर्णय लें। ऐसा करने पर वो ब्लडलाइन के लीडर रोमन रेंस के खिलाफ चले जाएंगे। उन्होंने कहा,

"सोलो सिकोआ साजिश रचने के संकेत दे रहे हैं क्योंकि उनके चेहरे पर लग रहा है। उनका मन अलग जगह है और पता नहीं, वो क्या सोच रहे हैं और वो किसी भी ओर जा सकते हैं। जिमी और जे उसो के बजाय शायद वो सैमी ज़ेन को धोखा दें और देखकर तो लग रहा है कि ऐसा ही होगा। वो व्यक्ति सोलो हो सकते हैं। वो ऐसे व्यक्ति हैं, जो फैंस के बीच ओसमोसिस की तरह ओवर हो गए हैं और वो खुद जैसे रहते हैं, वैसा ही बर्ताव कर रहे हैं। वो फैंस के बीच काफी ज्यादा ओवर हैं।"

आप नीचे Sportskeeda Wrestling के Smack Talk शो का पूरा एडिशन देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ ने NXT में शानदार प्रदर्शन किया था और वो काफी डॉमिनेंट थे। हालांकि, मेन रोस्टर पर आने के बाद उन्हें और भी ज्यादा ताकतवर दिखाया गया है। WWE उन्हें शुरुआत से एक टॉप सुपरस्टार की तरह दिखा रहा है और यह सही मायने में अच्छी चीज़ है। यह बात तो तय नज़र आ रही है कि सोलो सिकोआ के दिमाग में कुछ चल रहा है। इसी वजह से वो काफी अजीब तरह से WWE टीवी पर बर्ताव कर रहे हैं। थोड़े समय में इस बारे में पता चल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications