WWE में 12 साल पहले दिग्गज ने अचानक रिटायरमेंट का किया था ऐलान, भावुक होकर फैंस को कहा धन्यवाद

Ujjaval
WWE दिग्गज ऐज का रिटायरमेंट सैगमेंट ऐतिहासिक रहा था
WWE दिग्गज ऐज का रिटायरमेंट सैगमेंट ऐतिहासिक रहा था

Edge: WWE दिग्गज ऐज (Edge) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE में रहते हुए अपना बड़ा नाम बनाया है। वो इस समय कंपनी में शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने 2020 के रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच में चौंकाने वाली वापसी की थी। इसके पहले 2011 में अचानक उन्हें रिटायर होना पड़ा था। अपने करियर के मुख्य दौर में रेटेड-आर सुपरस्टार का चोट के कारण संन्यास लेना बड़ी चीज़ थी।

Ad

ऐज ने WrestleMania 27 में एल्बर्टो डेल रियो को हराकर अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। फैंस उनके भविष्य के लिए बहुत उत्साहित थे। हालांकि, आज से 12 साल पहले 11 अप्रैल 2011 को Raw में ऐज ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया। उन्होंने Raw में प्रोमो कट किया और फैंस को उम्मीद नहीं थी कि वो इतना बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। उन्होंने प्रोमो की शुरुआत करते हुए बताया कि WWE रिंग में चोट लगती है और 8 साल पहले उनकी सर्जरी हुई थी।

youtube-cover
Ad

इसी वजह से उन्हें पता था कि वो थोड़े समय तक ही लड़ सकते हैं और पिछले कुछ समय से उन्हें अपनी गर्दन में दर्द महसूस हो रहा था। साथ ही वो अपने हाथ को महसूस नहीं कर पा रहे थे। ऐज ने आगे बताया कि वो टेस्ट पास करके WrestleMania 27 का हिस्सा तो बन गए लेकिन बाद में जब फिर से WWE ने टेस्ट कराया, तो पता चला कि उन्हें रिटायर होना पड़ेगा।

ऐज ने इस चीज़ को क्लियर किया कि वो खुद से रिटायर नहीं हो रहे हैं बल्कि डॉक्टर में उन्हें इस चीज़ की सलाह दी। रेटेड-आर सुपरस्टार भावुक हो गए और रोने लगे। उन्होंने फैंस को धन्यवाद कहा और फिर क्रिश्चियन को लेकर बात की। ऐज ने बताया कि 27 साल से वो दोनों दोस्त हैं। ऐज ने बताया कि क्रिश्चियन ने उन्हें समझाया।

youtube-cover
Ad

दिग्गज ने अपने बचपन को लेकर बात की और WrestleMania 6 को देखकर उन्होंने सोच लिया था कि वो रेसलर बनेंगे। ऐज को खुद भरोसा नहीं था कि वो सबसे ज्यादा चैंपियनशिप जीतने वाले स्टार बनेंगे और बतौर चैंपियन ही रिटायर होंगे। ऐज ने अपने पहले मैच और WWE में सफर को लेकर बात की। उन्होंने रिटायरमेंट के अपने प्लान्स के बारे में बताया। उन्होंने सभी फैंस को धन्यवाद कहा और लोगों ने उनके लिए तालियां बजाई। वो बैकस्टेज चले गए।

WWE दिग्गज Edge का दूसरा रन शानदार रहा है

ऐज ने 2020 में वापसी के बाद से लगातार प्रभावित किया है। उनके रैंडी ऑर्टन, सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस, एजे स्टाइल्स और फिन बैलर समेत अन्य कई रेसलर्स के खिलाफ शानदार मैच देखने को मिले हैं। उन्होंने इसी बीच अपनी पत्नी बेथ फीनिक्स के साथ भी टैग टीम में काम किया है। ऐज को फैंस से आज भी पहले जैसा तगड़ा रिएक्शन मिलता है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications