"उनका प्रभाव नहीं रहा है"- WWE दिग्गज ने Roman Reigns के The Bloodline फैक्शन की nWo से की तुलना

Ujjaval
WWE दिग्गज ने ब्लडलाइन को लेकर बड़ा दावा किया
WWE दिग्गज ने ब्लडलाइन को लेकर बड़ा दावा किया

Roman Reigns & The Bloodline: WWE दिग्गज एरिक बिशफ (Eric Bischoff) ने हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) के द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि ब्लडलाइन का प्रभाव प्रोफेशनल रेसलिंग जगत पर nWo उर्फ न्यू वर्ल्ड ऑर्डर (nWo aka New World Order) की तरह नहीं है।

83 Weeks नाम के पॉडकास्ट पर बात करते हुए एरिक बिशफ ने बताया कि रोमन रेंस और द ब्लडलाइन की स्टोरी असल में दिग्गज रेसलिंग फैक्शन nWo से बेहतर है। हालांकि, उन्हें नहीं लगता कि जो प्रभाव New World Order का रेसलिंग जगत पर था, वो ब्लडलाइन का है। उन्होंने कहा,

"सच्चाई यह है कि द ब्लडलाइन की कहानी स्टोरीलाइन, मसाले, चीज़ें, स्ट्रक्चर और अन्य चीज़ें nWo की कहानी से काफी ज्यादा बेहतर हैं। क्या उनका प्रभाव nWo की तरह रहेगा? शायद नहीं! हालांकि, इस चीज़ में टाइमिंग से भी फर्क पड़ता है।"

Hall of Famer ने आगे कहा,

"ऐसी कई सारी चीज़ें थी, जिसने nWo को सफल बनाया। इसमें हल्क होगन का हील टर्न भी शामिल रहेगा। ऐसी कई सारी चीज़ें थी, जिसने उस समय स्टोरीलाइन को तैयार किया और आप आज उन चीज़ों को दोहरा नहीं सकते हैं।"

WWE में Roman Reigns के The Bloodline और nWo दोनों फैक्शन्स को सफलता मिली है

nWo फैक्शन को 90 के दशक में WCW में बनाया था। इस फैक्शन में 'हॉलीवुड' हल्क होगन, स्कॉट हॉल और केविन नैश थे। बाद में अन्य सुपरस्टार्स भी इसमें शामिल होते गए। उन्होंने WCW को WWE के खिलाफ रेटिंग्स की लड़ाई लड़ने में बहुत मदद की थी। इसी कारण nWo को हमेशा ही फैंस द्वारा याद रखा जाता है।

मौजूदा समय में द ब्लडलाइन को सबसे टॉप फैक्शन माना जाता है। इस फैक्शन को रोमन रेंस लीड करते हैं। सोलो सिकोआ और द उसोज़ इसका हिस्सा हैं। थोड़े समय पहले तक सैमी ज़ेन भी समोअन फैक्शन में शामिल थे। जे उसो ने जरूर ग्रुप से निकलने के संकेत दे दिए हैं लेकिन आगे जाकर वो जरूर ही साथ आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।