"Goldberg को Roman Reigns के खिलाफ चैंपियनशिप मैच नहीं मिलना चाहिए था"-WWE हॉल ऑफ फेमर ने दिया चौंकाने वाला बयान

WWE हॉल ऑफ फेमर ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE हॉल ऑफ फेमर ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी (Mark Henry) ने इस बार गोल्डबर्ग (Goldberg) और रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ा बयान दिया। मार्क हेनरी ने कहा कि गोल्डबर्ग को रोमन रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच नहीं मिलना चाहिए था। हेनरी ने कहा कि WWE को इन दोनों की स्टोरीलाइन को खास अंदाज में बिल्ड करना चाहिए था। ये बहुत बड़ा बयान मार्क हेनरी ने इस बार दिया है।

Ad

WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

WWE SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में गोल्डबर्ग ने सरप्राइज एंट्री की। पिछले साल अक्टूबर के बाद से WWE टीवी पर गोल्डबर्ग नजर नहीं आए थे। Crown Jewel 2022 में पिछले साल गोल्डबर्ग ने बॉबी लैश्ले को शानदार मुकाबले में हराया था। गोल्डबर्ग ने इस बार वापसी कर रोमन रेंस को Elimination Chamber 2022 में मैच के लिए चैलेंज किया। WWE ने इन दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है।

Busted Open podcast को हाल ही में मार्क हेनरी ने अपना इंटरव्यू दिया। गोल्डबर्ग की वापसी पर मार्क हेनरी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

मैं गोल्डबर्ग से हर तरह से बहुत प्यार करता हूं। उनके टैलेंट की प्रशंसा भी करता हूं। कभी-कभार आपको कुछ चीजों का सही तरीके इस्तेमाल भी करना चाहिए। स्थिति के हिसाब से काम करना अच्छा रहता है। एक मेंटर के रूप में भी आप उन्हें देख सकते हैं। इस बारे में कोई बात नहीं करता है। आप उन्हें सीधे नंबर वन कंटेंडर बना रहे हैं।
अगर मैकइंटायर, केविन ओवेंस जैसे सुपरस्टार्स की हालत उन्होंने पिछले तीन सप्ताह में खराब की होती तो फिर वो रोमन रेंस से अपनी बात कह सकते थे। यहां कुछ नहीं देखने को मिला। गोल्डबर्ग को उठाया और सीधे टाइटल पिक्चर में डाल दिया। आप कब तक लोगों के मुंह बंद रखोगे। लोग इस तरह की चीजें एक दिन पसंद करना बंद कर देंगे। लोग इसका बदला लेंगे। इसमें गोल्डबर्ग की कोई गलती नहीं है। सऊदी अरब के लोग उन्हें देखना चाहते हैं। मैं उनके खिलाफ नहीं जा रहा लेकिन पहले स्टोरीलाइन को बिल्ड करना चाहिए था।

19 फरवरी को Elimination Chamber 2022 का आयोजन होगा। अब देखना होगा कि गोल्डबर्ग और रोमन रेंस के मैच में क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications