WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुए धमाकेदार मैच से दिग्गज हुआ गदगद, तारीफों के बांधे पुल

Pankaj
 WWE SmackDown में हुआ था शानदार मैच
WWE SmackDown में हुआ था शानदार मैच

Dutch Mantell: WWE SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते द उसोज़ (The Usos) का मुकाबला रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और सैंटोस इस्कोबार (Santos Escobar) के साथ हुआ था। Sportskeeda Wrestling पर इस मुकाबले को लेकर WWE दिग्गज डच मेंटल (Dutch Mantell) ने अपनी बात रखी है।

रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार ने द उसोज़ को हराकर शानदार जीत हासिल की। इस मैच में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने दखलअंदाजी की थी। दरअसल ये मेन इवेंट मैच रोमन रेंस और उसोज़ के बीच हीट पैदा करने के लिए तय किया गया था।

डच मेंटल ने कहा,

मुझे लगता है कि द ब्लडलाइन का एंगल अच्छा था। उसोज़ की हार से उन्हें बिल्कुल भी नुकसान नहीं हुआ क्योंकि ये सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस की वजह से हुआ। रे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार को एक जीत की जरूरत थी और वो उन्हें मिल गई। उन्होंने बहुत सारे झूठे फिनिश आज तक किए। वास्तव में अच्छी तरह से किए गए थे। मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कोई कर सकता था। वो जानते हैं कि क्या कर सकते हैं। मेरे हिसाब से ये बहुत-बहुत अच्छा था।

youtube-cover

द ब्लडलाइन की हालत इस समय बहुत बुरी चल रही है। द उसोज़ और रोमन रेंस के बीच लगातार टकराव जारी है। रेंस का गुस्सा उसोज़ के लिए कम नहीं हो रहा है। WrestleMania 39 में द उसोज़ को हराकर सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। उन्हें रीमैच भी मिला था लेकिन फिर भी हार मिली। इस बात से रेंस नाराज चल रहे हैं।

WWE Night of Champions में फैंस को आएगा मजा

रोमन रेंस ने पिछले हफ्ते खुद द ब्लडलाइन में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप वापस लाने का ऐलान किया था। Night of Champions में रोमन और सोलो सिकोआ का मुकाबला सैमी और केविन के साथ होगा। अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए ये मुकाबला होगा। इस मैच में बहुत बवाल मचेगा। द उसोज़ मुकाबले में खलल डाल सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर रेंस का गुस्सा और बढ़ जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications