WWE Legend Wife Passed Away: WWE दिग्गज गोरिल्ला मॉनसून (Gorilla Monsoon) प्रो रेसलिंंग वर्ल्ड में महान इंसान थे। चार बार के हॉल ऑफ फेमर ने रिंग के अंदर कई चैंपियनशिप हासिल की। रेसलिंग के बाहर की दुनिया में भी उन्होंने बहुत नाम कमाया था। खैर अब एक दुखद खबर सामने आ रही है। उनकी पत्नी मौरीन मारेला का भी निधन हो गया है।
हाई स्कूल में एक शानदार एथलीट के रूप में रॉबर्ट मारेला को टिनी निकनेम दिया गया था। उन्होंने 1958 में गिनी मारेला नाम से रिंग में डेब्यू किया। 1959 में शादी के बंधन में बंधने के बाद वो मौरीन मारेला बन गईं। 16 फरवरी को 85 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मौरीन ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की थीं। वो मौजूदा समय में एक बड़े प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही थीं।
मौरीन मारेला के निधन की खबर के बाद रेसलिंग वर्ल्ड में सन्नाटा छा गया हैं। रेसलिंग राइटर और दिग्गज ब्रायन सोलेमन भी शोक में डूब गए हैं। उन्होंने खास अंदाज में ट्रिब्यूट देते हुए कहा,
मौरीन मारेला के निधन की खबर को सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। गिनो की बायोग्राफी लिखने के दौरान मेरी मुलाकात उनसे हुई थी। उनको जानना और पहचानना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान था। वो बहुत ही शानदार महिला थीं। आपकी यादें हमारे साथ रहेंगी। मुझे अपनी एक बुक को उनके हाथों में सौंपना सपना था लेकिन अब ये नहीं हो पाएगा।
WWE दिग्गज का निधन साल 1999 में हुआ था
मौरीन मारेला न्यूयॉर्क के हेल्स किचन शहर में पली बढ़ी थीं। अब वो हमारे बीच नहीं रही हैं तो फैंस जरूर उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे। WWE दिग्गज गोरिल्ला मॉनसून की वजह से भी उन्हें आगे बढ़ने में काफी मदद मिली थी। गोरिल्ला ने हमेशा उनका साथ दिया और रिंग के बाहर अन्य काम के लिए प्रोत्साहित किया। आपको बता दें मारेला का निधन न्यू जर्सी में हुआ है। उनका अंतिम संस्कार लेकव्यू मेमोरियल पार्क में किया जाएगा। मारेला और गोरिल्ला 40 साल से अधिक समय तक साथ में थे। उनके तीन बच्चे भी हैं। 1994 में कार दुर्घटना में एक बेटे का निधन भी हो गया था। इसके पांच साल बाद गोरिल्ला ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।