"Roman Reigns उनका उपयोग करेंगे"- रेसलिंग दिग्गज ने WWE Superstar को लेकर दिया बड़ा बयान

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन एक-दूसरे को पसंद करते हैं
WWE में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन एक-दूसरे को पसंद करते हैं

Sami Zayn: WWE के पूर्व मैनेजर जिम कॉर्नेट (Jim Cornette) ने हाल ही में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के ब्लडलाइन (Bloodline) के साथ रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने यहां पर मुख्य रूप से रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर भी बयान दिया और बताया कि ट्राइबल चीफ असल में सैमी ज़ेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिम ने इस विषय में अपने विचार भी साझा किए।

Ad

WWE दिग्गज ने सैमी ज़ेन और ब्लडलाइन को लेकर बड़ा बयान दिया

द ब्लडलाइन को इस समय काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसका एक बड़ा कारण सैमी ज़ेन हैं। इस फैक्शन में रोमन रेंस, पॉल हेमन, द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन शामिल हैं। रोमन रेंस को जे उसो का बर्ताव पसंद नहीं आ रहा है और वो सैमी ज़ेन का काम पसंद कर रहे हैं। हालांकि, ज़ेन और जे के बीच लगातार अनबन देखने को मिल रही है।

Ad

रेसलिंग दिग्गज जिम कॉर्नेट ने अपने Drive Thru शो के हालिया एपिसोड में कई चीज़ों को लेकर बात की। इसी दौरान उन्होंने बताया कि सैमी ज़ेन अच्छा काम कर रहे हैं वहीं जे उसो को सैमी का द ब्लडलाइन में होना पसंद नहीं आ रहा हैं। उन्होंने बताया कि रोमन रेंस असल में सैमी ज़ेन का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा,

"हर किसी का सैमी ज़ेन को समझने का तरीका अलग है। सैमी अभी जो कर रहे हैं, वो उसमें बहुत अच्छे हैं। इसी वजह से वो ग्रुप में रहते हुए फैंस की पसंद बन रहे हैं। जिमी कुछ हद तक पीछे हट गए हैं लेकिन जे उसो पूरी तरह से सैमी ज़ेन के खिलाफ हैं लेकिन वो कुछ सही कारणों से ऐसा कर रहे हैं क्योंकि वो यह चीज़ देख सकते हैं और उन्हें पता है कि सैमी ज़ेन बहुत खराब हैं। रोमन रेंस को भी यह पता है लेकिन वो सैमी का उपयोग करेंगे। जे उसो उन्हें सहन नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने इस चीज़ में काफी दिमाग लगाया है।"

आप नीचे पूरी वीडियो को देख सकते हैं:

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications